एमआईएम ने फिर ग्रैंड सेकुलर अलांयस बनाया

Categorized as राजनीति

बिहार में लगातार दूसरे चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने ग्रैंड सेकुलर अलायंस बनाया है। पिछले चुनाव में यानी 2020 में उसने भाजपा के पुराने सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की उस समय की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ तालमेल किया था और ग्रैंड सेकुलर अलायंस बनाया था। उस समय इसका नाम ग्रैंड सेकुलर डेमोक्रेटिक अलायंस यानी जीएसडीए था। इस बार ग्रैंड सेकुलर अलायंस नाम से ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की नगीना सीट के सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और उत्तर प्रदेश के पिछड़ा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी के साथ अलायंस बनाया है।

पिछली बार एमआईएम, रालोसपा और बसपा को मिल कर साढ़े तीन फीसदी के करीब वोट मिला था। इसमें अकेले कुशवाहा ऐसे व्यक्ति थे, जिनसे भाजपा या एनडीए को नुकसान हो रहा था। बाकी दो पार्टियां महागठबंधन का नुकसान कर रही थीं। इस बार भी मौर्य की पार्टी हो सकता है कि थोड़ा बहुत नुकसान एनडीए को करे लेकिन चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी की पार्टी स्पष्ट रूप से महागठबंधन को नुकसान करेंगे। ओवैसी ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसमें ज्यादातर सीटें मुस्लिम बहुल सीमांचल की हैं। ध्यान रहे बसपा अकेले लड़ रही है तो आजाद की पार्टी उसी वोट में से कुछ काटेगी। इस बार दलित समुदाय में रविदास का वोट महागठबंधन की ओर जाता दिख रहा था, जिसके दो दावेदार, बसपा व आसपा बिहार में चुनाव लड़ गए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo