बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि वह चुनाव प्रचार में कारपेट बॉम्बिंग करती है। उसके इतने नेता चुनाव प्रचार में उतरते हैं कि विपक्षी पार्टियां देखते रह जाती हैं। बिहार चुनाव में भी भाजपा ने यह खेल शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम तो हो ही रहे हैं साथ ही प्रभारी और चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी भी लगे हैं। लेकिन उनके अलावा देश भर के सांसदों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी भी बिहार में लग गई है। मुख्यमंत्रियों के लिए तो प्रोटोकॉल है लेकिन बाकी दूसरे राज्यों के मंत्री, सांसद और विधायक बिहार का नक्शा लेकर वह जगह खोज रहे हैं, जहां उनको जाना है। जो भी प्रचार में जाएगा या चुनाव प्रबंधन के लिए जाएगा उसे वॉर रूम के संपर्क में रहना होगा और संगठन के नेताओं आदि को तो अपना लाइव लोकेशन शेयर करना होगा। बहरहाल, शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की है।

उन्होंने लखीसराय में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नामांकन कराया और एक सभा को संबोधित किया। उसके अगले दिन गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नामांकन किया तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ साथ प्रदेश के एनडीए के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आलोक रंजन का नामांकन कराने का है। वे शाहाबाद के इलाके में जाएंगे, जहां लोकसभा चुनाव से राजपूत और कुशवाहा का  समीकरण बिगड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले से बिहार में प्रचार कर रहे हैं। राज्य में हर बड़े नेता के नामांकन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पार्टी के सांसद और सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo