बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की दुविधा

Categorized as राजनीति

देश के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव होने वाला है। कई बरसों तक स्थगित रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अगले महीने जनवरी या फरवरी में चुनाव होना है। यह चुनाव वैसे तो सभी पार्टियों के लिए बहुत अहम होता है लेकिन ठाकरे परिवार की जान बसती है बीएमसी में। शिव सेना की बनाई पार्टी का मूल आधार ही बीएमसी और मुंबई के पार्षद हैं। तभी उद्धव ठाकरे ने बहुत पहले से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वे कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ महाविकास अघाड़ी में शामिल हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी को छोड़ कर अपनी अलग राजनीति कर रहे हैं।

उद्धव ने बीएमसी चुनाव के लिए बरसों की दुश्मनी भुला कर अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से दोस्ताना बनाया है। दोनों के बीच दो बार सीटों को लेकर लंबी बैठक हो गई है और मंगलवार को जब महाराष्ट्र की पार्टियां बीएमसी और दूसरे निकायों के चुनावों के संबंध में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने गए तो उद्धव अपनी गाड़ी में राज ठाकरे को लेकर गए। यह लगभग तय है कि उद्धव ठाकरे की शिव सेना और राज ठाकरे की मनसे  मिल कर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस के लिए क्या जगह बचती है? शरद पवार की पार्टी का मुंबई में कोई खास आधार नहीं है इसलिए वह एडजस्ट हो जाएगी लेकिन कांग्रेस एक मजबूत ताकत है। उसे तय करना है कि बीएमसी चुनाव में वह क्या करे? उद्धव और राज ठाकरे हिंदुत्व व मराठी मानुष का वोट तो जोड़ लेंगे लेकिन भाजपा को हराने के लिए उनको कांग्रेस की जरुरत पड़ेगी क्योंकि मुंबई में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo