हरियाणा में क्या हो रहा है?

Categorized as राजनीति

हरियाणा में गजब हो रहा है। यह किसी सस्पेंस और अपराध फिल्म की तरह है कि एक आईपीएस अधिकारी ने सुसाइड कर लिया और आठ दिन तक पोस्टमॉर्टम रूका रहा और इसी बीच एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने ठीक उसी अंदाज में सुसाइड कर लिया जिस अंदाज में आईपीएस अधिकारी ने किया था! सुसाइड करने वाले आईपीएस ने अपने ‘फाइनल नोट’ में राज्य के नौ मौजूदा व पूर्व आईपीएस व आईएएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और यह भी आरोप लगाया था कि उनको प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी तरह सुसाइड करने वाले एएसआई ने अपने ‘फाइनल नोट’ में सुसाइड करने वाले आईपीएस, उनकी आईएएस पत्नी और दूसरे रिश्तेदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और आईपीएस ने जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे उनको ईमानदारी बताया।

यह फिल्मी कहानी की तरह इसलिए है क्योंकि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने सिर में गोली मार कर खुदकुशी तो एएसआई संदीप कुमार ने भी सिर में गोली मार कर खुदकुशी की। पूरन कुमार को भी किसी ने खुदकुशी करते नहीं देखा या गोली की आवाज नहीं सुनी तो संदीप कुमार को भी खुदकुशी करते हुए किसी ने नहीं देखा और न गोली की आवाज सुनी। आईपीएस अधिकारी ने ‘फाइनल नोट’ के नाम से आठ पन्नों का टाइप किया हुआ सुसाइड नोट छोड़ा तो संदीप कुमार ने भी ‘फाइनल नोट’ के नाम से चार पन्नों का हाथ से लिखा हुआ नोट छोड़ा। दोनों फर्क यह है कि पूरन कुमार दलित थे और संदीप कुमार जाट। संदीप कुमार की खुदकुशी और उनकी ओर से लगाए गए आरोप सामने आने के 12 घंटे में पूरन कुमार की पत्नी पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गईं। पूरन कुमार की खुदकुशी के नौवें दिन बुधवार को पोस्टमॉर्टम हो गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo