ओडिशा में जोखिम नहीं लेना चाहती भाजपा

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल ओडिशा में लोकसभा के चुनाव बड़ी जीत हासिल की और साथ ही विधानसभा का चुनाव भी जीत लिया। यह जीत भाजपा के अपने नेताओं के लिए भी हैरान करने वाली थी। उनको अंदाजा नहीं था कि नवीन पटनायक को हरा कर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी। लेकिन ऐसा हो गया। अब भाजपा राज्य की राजनीति में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। उसको पता है कि नवीन पटनायक को जरा सा भी मौका मिला तो उनकी पार्टी वापसी करेगी और भाजपा के लिए समस्या होगी। तभी भाजपा ने उनके राज्यसभा सांसदों को तोड़ कर पार्टी को कमजोर करना शुरू किया है और राज्य में हो रहे एक विधानसभा सीट के उपचुनाव में हर हाल में जीत हासिल करने की बिसात बिछाई है।

ओडिशा में नुआपाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है क्योंकि वहां के बीजू जनता दल के विधायक राजेंद्र ढोलकिया का निधन हो गया था। माना जा रहा था कि चार बार इस सीट से विधायक रहे राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया को बीजू जनता दल का उम्मीदवार बनाया जाएगा। आमतौर पर ऐसा होता है और ऐसे उम्मीदवारों को सहानुभूति वोट से जीत  भी मिल जाती है। लेकिन भाजपा ने बीजद के दिवंगत विधायक के बेटे जय ढोलकिया को ही अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है और कहा जा रहा है कि उनको उम्मीदवार बनाया जाएगा। असल में पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार भी बीजद और कांग्रेस की लड़ाई में भाजपा को मुश्किल हो रही थी। तभी उसने बीजद के संभावित उम्मीदवार को ही तोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo