तालिबान से क्या हासिल करना है?

Categorized as राजनीति

तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के बीच कई बातों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट देखने को मिली। भाजपा इकोसिस्टम का पेज, जिससे दिन रात प्रोपेगेंडा चलता है, उसने लिखा कि भारत में खड़े होकर तालिबानी विदेश मंत्री ने कहा कि बगराम एयरबेस अमेरिका को नहीं देंगे। यह बात वैसे रूस में बैठक के दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तालिबान ने कही थी। वहां भारत के राजनयिक भी मौजूद थे। इसलिए यहां तक को ठीक है। लेकिन इसके बाद लिखा गया, ‘मोदी नाम है उसका अमेरिका को कहीं का नहीं छोड़ेगा’। अब सोचें, राइटविंग प्रोपेगेंडा चैनल प्रचार कर रहे हैं कि तालिबान को भारत बुलाया गया है ताकि अमेरिका को सबक सिखाया जा सके! वे कह रहे हैं कि यह भारत की महान कूटनीति है, जो भारत में खड़े होकर तालिबान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को ललकारा!

वैसे उनको पता है कि तालिबान के विदेश मंत्री को भारत बुलाने पर सवाल उठेंगे तभी पहले से ही यह नैरेटिव बनाया जाने लगा कि कूटनीतिक इस्तेमाल है इसलिए तालिबान को बुलाया गया। यह भी कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान ने कहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देगा। उसने कहा नहीं, लेकिन मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह प्रचार कर दिया गया है कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी ने अफगानिस्तान में ठिकाना बना रखा है और लगातार पाकिस्तान के ऊपर हमले कर रहा है। इस लिहाज से भी अफगानिस्तान को भारत के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है। अब सोचें, चार साल तक भारत ने तालिबान से दूरी बनाए रखी। उसको मान्यता देने पर विचार नहीं किया। भारत ने 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं, जो अफगानिस्तान में चल रही थीं उनको छोड़ दिया। लेकिन अब अचानक तालिबान की उपयोगिता दिखने लगी! कहीं यह रूस और चीन के साथ कूटनीति और व्यापार करने का नतीजा तो नहीं है!

बहरहाल, तालिबान या उसके लोग आएंगे तो उनके साथ साथ उनके रंग, उनकी संस्कृति और मान्यताएं भी आती हैं। यह दिल्ली में तालिबान के दूतावास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा। विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो महिला पत्रकारों को उसमें नहीं शामिल होने दिया गया। उनको दूतावास में एंट्री नहीं दी गई। हालांकि एक रिपोर्ट यह है कि उनको नकाब या हिजाब टाइप की कोई चीज ऑफर की गई थी। यानी उनको परदा करने को कहा गया था। भारत सरकार ने बाद में सफाई दी कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता है और अफगानिस्तान का दूतावास भारत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। अफगान दूतावास की ओर से भी कहा गया कि यह अनजाने में हुआ क्योंकि पास कम थे। अनजाने में भी गलती हुई तो ऐसा नहीं हुआ कि जो तालिबानी मूल्य हैं उसके खिलाफ कोई काम हो जाए। सरकार चुपचाप देखती रही और यहां तक कि विदेश मंत्रालय कवर करने वाले पत्रकार ने भी चुपचाप इस तालिबानी मूल्य को बरदाश्त किया। किसी पत्रकार ने अपनी महिला सहयोगियों के लिए आवाज नहीं उठाई। बहरहाल, तालिबान के विदेश मंत्री क्यों आए, क्यों उनको इतना सम्मान मिला, क्यों तालिबानी रवैया बरदाश्त किया गया और उनको क्यों देवबंद भेजा गया इसका कोई ठोस कूटनीतिक आधार तो नहीं दिख रहा है।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo