देवबंद में दिखा असली रंग

Categorized as राजनीति

तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दारूल उलूम देवबंद गए। मुस्लिमों का बड़ा इदारा है देवबंद, जहां मुत्तकी का भव्य स्वागत हुआ। मुत्तकी अपने इस स्वागत से अभिभूत थे। हजारों की संख्या में देवबंद के छात्र उनके स्वागत के लिए इकट्ठा थे। वे उनकी एक झलक देखना चाहते थे, छूना चाहते, उनके नजदीक जाना चाहते थे। पुलिस को भीड़ दूर रखने के लिए भड़ी मशक्कत करनी पड़ी और एक समय जोर जबरदस्ती भी करनी पड़ी। देवबंद में भी मुत्तकी से बात करने के लिए सिर्फ पुरुष पत्रकार चुने गए। महिला पत्रकारों को दूर रखा गया। वहां उनको परदे में रहने का प्रस्ताव दिया गया। सोचें, दिल्ली में अफगानिस्तान का दूतावास भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है लेकिन क्या देवबंद भी भारत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है? दूसरा सवाल यह है कि क्या देवबंद में भी अफगानिस्तान दूतावास से वही गलती अनजाने में हो गई, जो दिल्ली में हुई थी?

जाहिर है को न दिल्ली में जो हुआ वह अनजाने में हुआ और न देवबंद में कुछ अनजाने में हुआ। सब तालिबान के धार्मिक, सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप हुआ। दिल्ली में भारत सरकार ने साथ दिया तो देवबंद में मदरसे के प्रबंधकों ने सहय़ोग किया। तालिबानी विदेश मंत्री को देख कर जिस तरह से मदरसे के छात्र और मौलाना आह्लादित हो रहे थे वह भी एक इशारा है और जिस तरह से महिला पत्रकारों को परदे में रहने को कहा गया और जो प्रतिक्रिया हुई वह भी एक इशारा है। शनिवार को पूरे दिन देवबंद में जो हुआ उससे यह जाहिर हुआ कि तालिबानी मूल्य स्वीकार करने में मुस्लिमों के एक बड़े समूह को कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वह इसके लिए तैयार बैठा है। सोचें, कितने देशों को मुस्लिम नेता भारत आते हैं क्या उनको लेकर ऐसी दीवानगी दिखती है? क्या किसी मुस्लिम ने एक दिन भी इसकी खोज खबर लेने का प्रयास किया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में कहां हैं? उनके पक्ष में या बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कहीं से कोई मुस्लिम आवाज आई? लेकिन तालिबान के विदेश मंत्री आए तो देवबंद भी गए और उनके लिए दीवानगी भी दिखी और उनके मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखी।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo