पीके क्या राघोपुर से लड़ेंगे?

Categorized as राजनीति

प्रशांत किशोर ने चर्चा करा दी है। वे शनिवार को राघोपुर गए। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष क्षेत्र है क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जीतते रहे हैं। ध्यान रहे लालू प्रसाद वहां से विधायक रहे, राबड़ी देवी भी रहीं और तेजस्वी यादव अभी वही से विधायक हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर वे लड़े तो अमेठी का इतिहास दोहराया जाएगा। उनका दावा है कि उनके लड़ने की चर्चा मात्र से तेजस्वी दूसरी सीट खोजने लगे हैं। हालांकि इतना सब कहने के बावजूद उन्होंने यह नहीं ऐलान किया कि वे राघोपुर सीट से लड़ेंगे। वे पहले कह चुके हैं कि अगर लड़ना हुआ तो जन्मभूमि यानी करगहर से या कर्मभूमि यानी राघोपुर से लड़ेंगे। करगहर में उन्होंने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

सो, अब राघोपुर की सीट बचती है। लेकिन उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर वे राघोपुर जैसी सीट पर लड़ेंगे तो उनको ज्यादा समय वहां देना होगा और तब वे बाकी उम्मीदवारों को नहीं लड़ा पाएंगे। अभी न तो उनका संगठन राजद जैसा हुआ है और न राजद जैसे नेता उनके पास है। उनको हर उम्मीदवार के लिए से कम एक सभा करानी होगी। ऊपर से वे अब भी कह रहे हैं कि वे हेलीकॉप्टर से नहीं उड़ेंगे। तब और मुश्किल होगी। इसलिए ज्यादा संभावना है कि वे चुनाव नहीं लड़ें। लेकिन अगर लड़ेंगे तो राघोपुर का चुनाव बहुत दिलचस्प हो जाएगा। फिर तेजस्वी की लड़ाई फंसेगी। लेकिन प्रशांत किशोर को लेकर यह धारणा बनेगी कि वे राजद को हराने के लिए भाजपा की बी टीम की तरह लड़ रहे हैं। अगर ने तेजस्वी के खिलाफ लड़ते हैं तो उनको भाजपा के भी किसी बड़े नेता के खिलाफ लड़ना चाहिए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo