तेजस्वी का नौकरी का वादा नहीं चला

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने से पहले एक कमाल की घोषणा की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 14 नवंबर के नतीजों में उनकी सरकार बनेगी और वे 20 दिन के भीतर ऐसा कानून बनाएंगे, जिसके जरिए बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस और इसके बाद मीडिया को इंटरव्यू तेजस्वी ने थर्ड पर्सन में दिया। हर जगह वे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की तरह यह कहते रहे कि तेजस्वी नौकरी देगा, तेजस्वी ने सर्वे कराया है, तेजस्वी कोई भी वादा बिना तैयारी के नहीं करता है, तेजस्वी जो वादा  करता है वह पूरा करता है आदि, आदि। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस या किसी दूसरी सहयोगी पार्टी का कोई नेता नहीं था। उनकी अपनी पार्टी के भी नए नेता नहीं थे। उनकी बजाय अब्दुल बारी सिद्दिकी और मंगनी लाल मंडल उनके साथ थे, जिनसे तेजस्वी की शायद ही कभी बातचीत होती है या जिनकी नीति निर्धारण में शायद ही कोई भूमिका है।

बहरहाल, तेजस्वी की इतनी बड़ी घोषणा पर खूब चर्चा होनी चाहिए थी। मीडिया में खबर छा जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मीडिया में इस खबर को तवज्जो नहीं मिली और उलटे सोशल मीडिया में उनका मजाक बन गया। लोग पूछने लगे कि बिहार में नौकरी करने लायक आबादी 7.42 करोड़ है और बिहार में परिवार 2.78 करोड़ हैं तो क्या तेजस्वी हर तीन में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे देंगे? वह नौकरी कैसी होगी, कितना वेतन होगा, जिनको नौकरी मिलेगी उनके काम करने या बैठने के लिए जगह कहां है, न्यूनतम वेतन भी देते हैं तो वह बिहार के सालाना बजट से ज्यादा होगा, ऐसे सवाल पूछे गए। इससे पहले 2019 में सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने तो नियुक्ति पत्र भी प्रिंट करा दिए थे। इसके बावजूद चुनाव हार गए। चुनाव नतीजा तो पता नहीं क्या होगा लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी का इतना बड़ा वादा लोगों को यकीन नहीं दिला सका।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo