असम में भाजपा को दूसरा झटका

Categorized as राजनीति

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी के चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल की हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा को दूसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, चार बार के सांसद और नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल राज्यमंत्री रहे राजन गोहेन ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार में असमिया अस्मिता का अपमान हो रहा है और असमिया संस्कृति को कमजोर किया जा रहा है। यह बड़ा आरोप है क्योंकि असम में भाषा और सांस्कृतिक पहचान को लेकर लोग बेहद संवेदनशील हैं। असम के वजह से ही केंद्र सरकार ने सीएए को काफी समय तक रोक कर रखा था क्योंकि वहां माना जा रहा था कि सीएए लागू होने से असम में बांग्ला भाषा और संस्कृति मजबूत होगी, जबकि असमिया संस्कृति कमजोर होगी।

राजन गोहेन ने अहोम संस्कृति के गौरव की बात उठाई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सरकार के एक फैसले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी अहोम संस्कृति के सम्मान का मामला उठाया था। ध्यान रहे असम के लोग अहोम साम्राज्य के गौरव के साथ जीते हैं। महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन को भाजपा की सरकार ने भी बहुत सम्मान दिया है। लेकिन राज्य की किताबों में एक रणनीतिक संधि के बारे में लिखा गया कि अहोम सेना हार कर पीछे हट गई थी। इस पर गौरव गोगोई ने सवाल उठाया था। ध्यान रहे गोगोई भी अहोम वंश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बहरहाल, भाजपा छोड़ने के बाद राजन गोहेन ने कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी में जाने की बात नहीं कही है लेकिन अगर वे किसी पार्टी में नहीं भी जाते हैं तो उनके भाजपा छोड़ने का नुकसान होगा। इससे कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों का मनोबल भी बढ़ेगा। ध्यान रहे छह महीने के बाद असम में चुनाव होने वाले हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo