तीन डिप्टी सीएम का फॉर्मूला

Categorized as राजनीति

बिहार में दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारा कई कारणों से उलझा रहा। एनडीए में मामला सिर्फ सीटों का था, जबकि कांग्रेस और राजद के गठबंधन में एक बड़ा पेंच डिप्टी सीएम की घोषणा का है। अच्छी सीटें और ज्यादा सीटों के अलावा विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी चाहते हैं कि कांग्रेस और राजद दोनों उनको उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करें। लेकिन यह मामला उलझ गया क्योंकि अगर आठ पार्टियों के गठबंधन में एक उप मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करेंगे तो विवाद बढ़ेगा। तभी तीन उप मुख्यमंत्री का फॉर्मूला आया। लेकिन एक मुख्यमंत्री के साथ तीन उप मुख्यमंत्री घोषित करने में राजद और कांग्रेस दोनों को लग रहा है कि इससे भी दूसरी जातियां नाराज हो सकती हैं और एनडीए की ओर से सत्ता के बंदरबाट का मैसेज बनवाया जा सकता है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि राजद और कांग्रेस को लग रहा है कि मुकेश सहनी भले नौ फीसदी मल्लाह की बात कर रहे हैं लेकिन असल में उनका असर दो फीसदी से ज्यादा वोट पर नहीं है। अगर उनको उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाता है तो फिर कांग्रेस के दलित प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी करना होगा। क्योंकि दलित आबादी 20 फीसदी के करीब है। फिर मुस्लिम समाज से भी किसी के नाम की घोषणा करनी होगी अन्यथा असदुद्दीन ओवैसी और प्रशांत किशोर मुस्लिम वोट में सेंध लगा सकते हैं। हालांकि इसमें भी यह समस्या है कि अति पिछड़ी जातियों में मल्लाह से बड़ी जातियां नाराज हो सकती हैं और अगड़ी जाति के महागठबंधन के साथ आने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo