सरकार सांसदों को अमेरिका भेज रही है

Categorized as राजनीति

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कई परंपराएं बंद हो गई हैं। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ पत्रकारों का विदेश जाना बंद हो गया है। इसी तरह सांसदों की विदेश यात्राएं भी लगभग पूरी तरह से बंद हैं या अपवाद के तौर पर ही ऐसी यात्राएं होती हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही एक परंपरा बंद हो गई थी। 2004 में भारत ने सांसदों को संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में भेजना बंद कर दिया था। एक अपवाद 2012 का था, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था।

अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर यह परंपरा शुरू होने वाली है। न्यूयॉर्क में चल रही महासभा की बैठक के दौरान भारत के सांसदों का दो प्रतिनिधिमंडल जाएगा। एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं और दूसरे का डी पुरंदेश्वरी। पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल आठ अक्टूबर को रवाना हुआ है और इसकी यात्रा 14 अक्टूबर तक है। इसमें 15 सांसद शामिल हैं। पुरंदेश्वरी वाली कमेटी अक्टूबर के त में अमेरिका जाएगी और उसमें भी 15 सांसद होंगे। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक के दौरान सांसदों के वहां होने से उनको एक्सपोजर मिलेगा। विश्व व्यवस्था को समझने की एक दृष्टि मिलेगी और दुनिया के दूसरे देशों में अपनाई जाने वाली अच्छी चीजें के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसे भारत में भी आजमाया जा सकता है।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo