उप राष्ट्रपति की बैठक में कई नेता नहीं जाएंगे

Categorized as राजनीति

यह बड़ा सस्पेंस हो गया है। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कल यानी मंगलवार, सात अक्टूबर को संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया है। यह एक औपचारिक बैठक है। पहले वे अनौपचारिक बैठक कई नेताओं के साथ कर चुके हैं। औपचारिक होने के बावजूद यह एक शिष्टाचार मुलाकात ही है क्योंकि अभी संसद का कोई सत्र नहीं चल रहा है और न अभी तुरंत कोई सत्र शुरू होने वाला है। इस बैठक में 34 पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कई बड़े नेता इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के नेता इस बैठक में नहीं शामिल होंगे। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक में नहीं जाएंगे। इसका कारण है कि उनकी हाल में सर्जरी हुई है और पेसमेकर लगा है। तृणमूल कांग्रेस के सदन के नेता डेरेक ओ ब्रायन भी बैठक में नहीं जाएंगे। उनका पहले से कोई कार्यक्रम तय है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर है। लेकिन कहा जा रहा है कि वे भी इस बैठक में नहीं शामिल होंगे। कुछ दिन पहले ही वे दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर गए थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अलावा सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी बैठक में जाने की संभावना नहीं है। राज्यसभा में सदन के नता जेपी नड्डा जरूर बैठक में जाएंगे और संसदीय कार्य मंत्री व उनके राज्यमंत्री भी बैठक में हिस्सा लेंगे।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo