भाजपा कश्मीर में राज्यसभा चुनाव उलझाएगी

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में राज्यसभा चुनाव उलझाने जा रही है। इसका क्या कारण है यह किसी को पता नहीं है कि लेकिन पार्टी ने तय किया है कि वह सभी चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ध्यान रहे राज्य की चार सीटों के खाली होने के कई साल के बाद चुनाव होने जा रहा है। इसमें दो सीटों की अधिसूचना अलग अलग जारी हुई है यानी दो सीटों के चुनाव अलग अलग होंगे। इसके अलावा दो सीटों की अधिसूचना एक साथ जारी हुई है। इनके चुनाव साथ होंगे। पहले दो सीटों पर अलग अलग चुनाव होंगे तो एक सीट जीतने के लिए 45 वोट की जरुरत होगी, जबकि बाद की दो सीटों में एक सीट जीतने के लिए मौजूदा संख्या के लिहाज से 30 वोट की जरुरत होगी।

आमतौर पर पहले की दोनों सीटें सत्तारूढ़ दल को जाती हैं। इसलिए उस पर कोई नामांकन नहीं करता है और चुनाव निर्विरोध होता है। लेकिन इस बार भाजपा उन पर भी उम्मीदवार देगी तो चुनाव होगा। हालांकि कोई सीट जीत पाना संभव नहीं है क्योंकि भाजपा के पास सिर्फ 28 विधायक हैं। बाद की दो सीटों में से भी एक सीट जीतने के लिए भाजपा को कम से कम दो अतिरिक्त वोट की जरुरत होगी। माना जा रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और अन्य पार्टियां चारों सीटें जीतने की कोशिश करेंगी। वे 28 सीट वाली भाजपा को एक भी सीट जीतने से रोकने की कोशिश करेंगी। संभवतः इसलिए भाजपा सभी सीटों पर उम्मीदवार देकर क्रॉस वोटिंग की आशंका पैदा करने और चुनाव उलझाने का दांव चल रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo