मोदी की तारीफ, राहुल का निशाना

Categorized as राजनीति

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की तारीफ कर रहे थे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी सुदूर दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक यूनिवर्सिटी में संघ की आलोचना  कर रहे थे। राहुल ने एक यूनिवर्सिटी में छात्रों के सामने कहा कि संघ और भाजपा के मूल में कायरता है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ और भाजपा का स्वभाव है कि ये लोग कमजोर को मारते हैं और ताकतवर से टकराने घबराते हैं। इसे राहुल ने विचारधारा की कमजोरी बताई। संघ और भाजपा की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने भारत सरकार के कामकाज भी खूब आलोचना की और कहा कि भारत में होलसेल में यानी थोक के भाव में लोकतांत्रिक प्रणाली पर हमला हो रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। ऐसा होना देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। इससे देश में संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतंत्र है, लेकिन मौजूदा हालात में इन मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। राहुल के इस बयान के बाद देश में अलग बहस छिड़ी है। राहुल जब भी विदेश जाते हैं तो वे ऐसा क्यों कहते हैं, इसे लेकर भाजपा ने हमला किया। भाजपा का कहना है कि राहुल का रिमोट विदेशी ताकतों के हाथ में है। ध्यान रहे संघ प्रमुख ने भी अपने भाषण में कहा कि विदेशी ताकतें भारत में अशांति फैलाने के लिए तैयार बैठी हैं। भाजपा का इशारा भी हमेशा इस ओर रहता है कि राहुल और विपक्षी पार्टियां विदेशी ताकतों के संपर्क में हैं, जो भारत में अशांति फैलाना चाहती हैं। राहुल पर ‘जेन जी’ को उकसाने वाले भाषण करने के आरोप भी लगते हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo