किसका सम्मान कितनी सीट पर सुरक्षित रहेगा?

Categorized as राजनीति

यह बिहार की राजनीतिक पार्टियों का जुमला है कि उन्हें चुनाव में सम्मानजनक सीटें चाहिए। पार्टी चाहे भाजपा और जदयू के नेतृत्व वाले एनडीए की हो या राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की हो। सबका एक जुमला है कि सम्मानजनक सीट चाहिए। एकाध आदमी को छोड़ कर कोई बता नहीं रहा है कि कितनी सीटें सम्मानजनक मानी जाएंगी और अगर उतनी नहीं मिली तो क्या वे सचमुच गठबंधन छोड़ देंगे? एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को 15 से 20 सीटें चाहिए और अगर इतनी सीट नहीं मिलती है तो वे एक सौ सीट पर चुनाव लड़ जाएंगे। हालांकि इतनी सीटें उनको नहीं मिलेंगी। तभी देखना होगा कि वे सम्मान से कैसे समझौता करते हैं।

चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को भी सम्मानजनक सीट चाहिए लेकिन दोनों बता नहीं रहे हैं कि कितनी सीटें सम्मानजनक होंगी। यानी कितनी सीटों पर उनका सम्मान सुरक्षित  रहेगा? चिराग पासवान की पार्टी के सांसद और उनके बहनोई अरुण भारती का कहना है कि एनडीए में रह कर पार्टी 43 सीट पर लड़ी थी और अलग होकर 137 सीट लड़ी थी तो इनके बीच की कोई संख्या सम्मानजनक होगी। लेकिन 30 से ज्यादा सीटों की संभावना दिख नहीं रही है। ऐसे ही उपेंद्र कुशवाहा दहाई में सीट संख्या चाहते हैं, लेकिन उसकी भी संभावना नहीं है। उधर महागठबंधन में मुकेश सहनी को 40 सीट चाहिए लेकिन 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिल पा रही हैं। कांग्रेस 70 सीटें मांग रही है और किसी स्थिति में 55 से ज्यादा की संभावना नहीं है। सो, इन सभी पार्टियों को अपने सम्मान से समझौता करना पड़ेगा।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo