वसुंधरा की सक्रियता से क्या बदलेगा?

Categorized as राजनीति

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता की कहानियां कही जा रही हैं। वे अचानक राजनीतिक बियाबान से निकल कर सत्ता के गलियारे में घूमने लगी हैं। सवाल है कि इससे क्या बदलेगा? उनकी दो इच्छा है। पहली राजस्थान का मुख्यमंत्री बनना और दूसरी इच्छा है कि उनके बेटे दुष्यंत सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया जाए। आखिर वे लगातार चार बार से लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा ने इस बार राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया फिर भी दुष्यंत करीब पौने चार लाख वोट से जीते। खुद वसुंधरा राजे की उम्र 72 साल है और वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य भी हैं। वे इशारों में अपने को भगवान राम की तरह वनवास में होने की बात भी कह रही हैं।

वे निःसंदेह राजस्थान भाजपा की सबसे बड़ी नेता हैं लेकिन सवाल है कि क्या उनका वनवास खत्म होगा? उनके समर्थक कुछ दिन पहले उनको उप राष्ट्रपति बनवा रहे थे। फिर कहा गया कि वे भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष हो सकती हैं। लेकिन यह भी संभव नहीं लगता है। ध्यान रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा जोधपुर में जब संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे तो उनसे भी वसुंधरा की आधे घंटे की मुलाकात हुई। लेकिन क्या इतनी सक्रियता से बस यह हासिल होगा कि राजस्थान मंत्रिमंडल में उनके कुछ करीबी नेताओं को जगह मिल जाएगी? कहा जा रहा है कि कालीचरण सराफ और श्रीचंद कृपलानी जैसे कुछ विधायकों को सरकार में जगह मिल जाएगी। लेकिन वसुंधरा की सक्रियता निश्चित रूप से इतने भर के लिए नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo