लालू प्रसाद के नाम पर राजद का प्रचार

Categorized as राजनीति

बिहार का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी जनता दल यू की ओर से 2005 के पहले से बिहार की याद दिलाई जा रही है और डराया जा रहा है कि अगर महागठबंधन को वोट दिया तो जंगल राज लौट आएगी। जंगल राज के प्रतीक के तौर पर लालू प्रसाद की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। ध्यान रहे भाजपा और जदयू पिछले 25 साल से लालू प्रसाद की तस्वीर लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह एनडीए और मीडिया के प्रचार की ताकत थी, जो तेजस्वी यादव भी घबरा गए थे और पिछले कुछ चुनावों में वे लालू प्रसाद का चेहरा कम से कम दिखाने की कोशिश करते थे। उन्होंने राजद के पोस्टर, होर्डिंग से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीरें हटा दी थीं और अपने चेहरे पर चुनाव लड़ते थे। लेकिन इस बार का चुनाव खास है। इस बार तेजस्वी खुल कर लालू के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पटना में राजद नेताओं की ओर से पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हैं, जिनमें लालू प्रसाद की तस्वीरे हैं और ‘आई लव लालू’ का नारा लिखा हुआ है। राजद की यह हिम्मत इसलिए लौटी है क्योंकि उसको लग रहा है कि इस बार का चुनाव मंडल की राजनीति और लालू प्रसाद की विरासत को हासिल करने का चुनाव होगा। इसका कारण यह है कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सूरज अस्त हो रहा है। बाकी मंडल के नेता विदा हो चुके हैं। लालू प्रसाद भी अब चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। ऐसे में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की राजनीति का वारिस कौन होगा, उसका चुनाव इस बार होगा। तेजस्वी को लग रहा है कि नीतीश की तरफ से कोई उत्तराधिकारी नहीं है। तभी पिछड़े और अति पिछड़े मतदाताओं में यह मैसेज है कि नीतीश के बाद भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इसलिए लालू प्रसाद का चेहरा उनको राजद की ओर ला सकता है। अपने वोट बैंक में राजद को छह से सात फीसदी वोट जोड़ना है और वह चुनाव जीत जाएगी। इस राजनीति में अगर भाजपा ने नीतीश को किनारे करने की गलती की तो सत्ता हाथ से फिसल जाएगी।


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo