जेपीसी नहीं बनी तो सरकार क्या करेगी?

Categorized as राजनीति

अब यह लगभग स्पष्ट हो गया कि संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर विचार के लिए प्रस्तावित संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में विपक्षी पार्टी नहीं शामिल होंगी। यह संशोधन गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत के बाद मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने का प्रावधान करने के लिए लाया गया है। संसद के मानसून सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए तीन विधेयक पेश किए और उसी दिन लोकसभा ने इसे जेपीसी में भेजने का प्रस्ताव भी पास किया। उसके कोई एक महीने बाद स्पीकर ओम बिरला ने सभी पार्टियों को चिट्ठी लिख कर जेपीसी के लिए सांसदों के नाम सुझाने को कहा। लेकिन उससे पहले ही विपक्ष की कई पार्टियों जैसे तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने इसका विरोध कर दिया। इन चार पार्टियों ने जेपीसी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर दबाव था कि वह भी विपक्षी पार्टियों की राय के साथ शामिल हों। हालांकि कई दूसरी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के फैसले का इंतजार कर रही थीं। कांग्रेस के साथ ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल पार्टियों में से डीएमके, राजद, झारखंड मुक्ति मोर्चा आदि ने फैसला नहीं किया था। लेकिन अब कांग्रेस ने फैसला कर लिया है कि वह भी जेपीसी का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियों की राय जेपीसी का बहिष्कार करने की है इसलिए कांग्रेस उससे बाहर नहीं जा सकती है। कांग्रेस के बहिष्कार के फैसले के बाद उसकी सहयोगी पार्टियां भी इसमें शामिल नहीं होंगी। इस तरह संसद में समूचा विपक्ष सरकार की ओर से लाए गए इस विधेयक के खिलाफ एकजुट हो गया है और जेपीसी का बहिष्कार कर रहा है।

अब सवाल है कि आगे क्या रास्ता है? क्या सरकार संविधान संशोधन का विचार छोड़ देगी? ऐसा होने की संभावना कम है क्योंकि सरकार ने पहले ही इस मामले में एक नैरेटिव बनाना शुरू कर दिया है। सरकार और सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से प्रचार किया जा रहा है कि कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां चूंकि भ्रष्टाचार में शामिल हैं इसलिए नहीं चाहती हैं कि कोई ऐसा कानून बने, जिससे उनको सत्ता गंवानी पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हवाले कई बार कह चुके हैं कि देश ने देखा कि कैसे जेल से सरकार चलाई जा रही थी। इस आधार पर उन्होंने दावा किया है कि अब जेल से सरकार नहीं चलाने दी जाएगी।

इससे स्पष्ट है कि सरकार विपक्ष को भ्रष्टाचार में शामिल बता कर इस संशोधन का बचाव करेगी। इसके बाद यह देखने वाली बात होगी कि क्या स्पीकर सरकार के समर्थक दलों को शामिल करके जेपीसी बनाते हैं या जेपीसी का विचार छोड़ दिया जाता है और सरकार सीधे विधेयक को संसद में पेश करती है। स्पीकर चाहें तो भाजपा, जनता दल यू, तेलुगू देशम पार्टी, शिव सेना, एनसीपी, बीजू जनता दल, अन्ना डीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, बीआरएस जैसी पार्टियों को शामिल करके जेपीसी बना सकते हैं। ध्यान रहे जेपीसी में पार्टियों के सांसदों के अलावा विषय के जानकारों और गैर सरकारी संगठनों के लोगों को बुला कर भी विचार विमर्श होता है। अगर ऐसा फैसला नहीं होता है तो सरकार अगले सत्र में नए सिरे से विधेयक पेश करके संसद में चर्चा के जरिए इसे पास करा सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo