भाजपा के एजेंडे में नीतीश कहां हैं?

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर नहीं पेश किया है लेकिन यह जरूर कहा है कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह नीतीश को अपने एजेंडे से भी बाहर करती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिन के बिहार दौरे में तय किया गया कि भाजपा महिला, मोदी और मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सवाल है कि इसमें नीतीश कुमार कहां हैं? उनका कामकाज कहा हैं? क्या भाजपा समझ रही है कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के मद में 10-10 हजार रुपए मोदी ने ट्रांसफर किए हैं और महिलाओं से मोदी ने बात की है इसलिए महिलाएं मोदी के नाम पर वोट करेंगी और भाजपा को नीतीश के चेहरे की जरुरत नहीं है? देश में सबसे पहले महिला वोट बैंक नीतीश ने बनाया था और उनका ही चेहरा भाजपा को भी महिला वोट दिला सकता है।

सोचें, जब भाजपा को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नीतीश के चेहरे की जरुरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव में ऐसा कौन सा आलादीन का चिराग हाथ लग गया कि वह नीतीश को केंद्र में रखे बगैर लड़ने की तैयारी कर रही है? यह भी ध्यान रखने की जरुरत है कि बिहार में कोई भी मंदिर का मुद्दा नहीं चलेगा। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने के प्रयास भाजपा पहले भी करके विफल हो चुकी है। इसलिए मंदिर या मोदी की बजाय महिला और नीतीश का एजेंडा भाजपा के लिए ज्यादा फायदेमंद है। मोदी का चेहरा ज्यादा दिखाने से भी यह मैसेज बनेगा कि भाजपा नीतीश को किनारे कर रही है तो इसका भी नुकसान होगा। इसका लाभ तेजस्वी यादव को मिल सकता है। बहरहाल, बिहार में भाजपा ने महिला, मोदी और मंदिर का मुद्दा उठाया उसके दो दिन बाद सोमवार, 29 सितंबर को दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों में बिहार सरकार का पूरे पन्ने का विज्ञापन छपा, जिसमें सड़कों का जाल बिछाने का प्रचार किया गया है और तस्वीर अकेले नीतीश कुमार की है। लंबे समय के बाद बिहार का ऐसा विज्ञापन दिखा, जिसमें न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और न बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo