ममता और सिद्धारमैया का सेकुलरिज्म

Categorized as राजनीति

त्योहार हिंदुओं का चल रहा है लेकिन कई पार्टियों और उनके नेताओं का सेकुलरिज्म फुल डिस्प्ले में है। ऐसा लग रहा है कि उनको दुर्गापूजा के अवसर पर ही अपनी धर्मनिरपेक्षता साबित कर देनी है क्योंकि फिर मौका नहीं मिलेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में दुर्गापूजा पंडालों के लिए पहले से ज्यादा पैसा दिया है और ज्यादा मदद की है। लेकिन पिछले दिनों जब वे एक पंडाल में गईं तो उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री मदन मित्रा भी गए थे। दुर्गा पंडाल में खड़े होकर मदन मित्रा माइक से काबा और मदीना का गुणगान कर रहे थे और वहां जाने की इच्छा जता रहे थे। उनके गाने पर पूरी तल्लीनता से ममता बनर्जी ताली बजा रही थीं और झूम रही थीं। सोशल मीडिया में सेकुलरिज्म का यह प्रदर्शन वायरल हो रहा है।

सवाल पूछा जा रहा है कि अगले साल चुनाव से पहले जब ईद का त्योहार आएगा तो क्या ईद की नमाज के बाद किसी मस्जिद में खड़े होकर ममता बनर्जी और उनके मंत्री माता वैष्णो देवी या मां काली का कोई भजन गाएंगे और वहां जाने की इच्छा जताएंगे? अभी तृणमूल कांग्रेस में इस सवाल पर सन्नाटा है। इससे पहले देश ने देखा कि कैसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने फैसला किया कि इस साल मैसुरू दसरा का उद्घाटन बुकर पुरस्कार जीतने वाली मुस्लिम लेखिका बानू मुश्ताक करेंगी। तमाम लोग रोकने की कोशिश करते रह गए लेकिन वे नहीं माने। मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया लेकिन अंत में सिद्धारमैया ने बानू मुश्ताक से दशहरा उत्सव का उद्घाटन कराया। उनके सामने भी यह चुनौती है कि किसी मुस्लिम त्योहार का उद्घाटन किसी हिंदू लेखक या कलाकार से करके दिखाएं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo