सुक्खू ने टैक्स बढ़ाने का फैसला क्यों किया?

Categorized as राजनीति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक फैसले ने पूरी कांग्रेस पार्टी और उसकी राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सुक्खू ने अपने राज्य में सीमेंट की बोरी पर पांच रुपया टैक्स बढ़ाया है। इस एक फैसले से पता नहीं कितना राजस्व हिमाचल सरकार को मिल जाएगा लेकिन यह साफ दिख रहा है कि धारणा के स्तर पर कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हो गया है। जिस दिन जीएसटी काउंसिल के फैसले के हिसाब से जीएसटी की दरों में कटौती हुई उसी दिन हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50 किलो की सीमेंट की बोरी पर टैक्स 11 रुपए से बढ़ा कर 16 रुपया कर दिया।

गौरतलब है कि सीमेंट की 50 किलो की बोरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगता था, जिसे कम करके 18 फीसदी किया गया। इस तरह पांच सौ रुपए की बोरी पर 50 रुपए की कमी आई। अगर राज्य सरकार ने पांच रुपया टैक्स बढ़ाया तब भी लोगों को फायदा हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया है। वे हर सभा में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने लोगों से जीएसटी कटौती का लाभ छीनना शुरू कर दिया। एक तरफ कांग्रेस केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही थी कि वह इतने दिनों से ज्यादा टैक्स ले रही थी और अब कम किया है तो उसका प्रचार कर रही है। वही दूसरी ओर कांग्रेस की राज्य सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया। यह सही है कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट है लेकिन क्या यह फैसला करने से पहले सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान से बात की थी? क्या सरकार इस फैसले को एक महीने बाद लागू करती है काम नहीं चलता? यह बेहद गलत समय पर किया गया एक बहुत गलत फैसला है, जिसका राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को पूरे देश में हो रहा है।


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo