तमिलनाडु में विजय के ‘वी’ का टोटका

Categorized as राजनीति

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने टीवीके नाम से पार्टी बनाई है। वे अपनी पार्टी को डीएमके के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। उनको लेकर यह भी चर्चा है कि भाजपा ने उनको प्रमोट किया है और उनके चुनाव लड़ने से अन्ना डीएमके व भाजपा गठबंधन को फायदा होगा। उनको प्रशांत किशोर चुनाव लड़वा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर एक टोटके की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि जिन नेताओं के नाम ‘वी’ लेटर से शुरू होते हैं वे कितने भी बड़े स्टार हों और शुरू में कितना भी समर्थन मिले लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाते हैं। इसलिए विजय की कामयाबी पर भी सवाल है।

बताया जा रहा है कि विजय से पहले ‘वी’ लेटर से नाम वाले जितने भी नेता आए सब फेल हो गए। जैसे वाइको ने बडे धूमधाम से एमडीएमके पार्टी बनाई। वे एक विकल्प के तौर पर उभर रहे थे। लेकिन उनकी क्रांति ने असमय दम तोड़ दिया और अब वे संसद से बाहर हैं। उनकी पार्टी भी बिल्कुल हाशिए पर है। ऐसे ही जीके मूपनार के बेटे वासन ने अपने पिता की बनाई पार्टी टीएमसी को फिर से जिंदा किया लेकिन चला नहीं पाए और राजनीतिक बियाबान में भटक रहे हैं। ऐसे ही विजय की तरह सुपरस्टार कैप्टेन विजयकांत ने डीएमडीके पार्टी बनाई और बड़े धूम धडाके से लॉन्च हुए। उन्होंने एक चुनाव में 29 सीटें जीतीं। लेकिन उसके बाद उनकी पार्टी भी हाशिए में चली गई। क्या विजय का हस्र भी ऐसा ही होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo