हरियाणा में कांग्रेस का विवाद सुलझ रहा है

Categorized as राजनीति

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के एक साल से ज्यादा हो गए हैं। कांग्रेस न तो हार के सदमे से उबर पाई है और न अभी तक विधायक दल का नेता चुना जा सका है। पिछली चार विधानसभाओं में कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी हाल में नेता पद छोड़ना नहीं चाहते हैं। पार्टी उनको फिर से विधायक दल का नेता बना भी  देती लेकिन वे साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष का पद भी अपने किसी चहेते को दिलवाना चाहते हैं। यानी पार्टी संगठन और विधायक दल दोनों पर कब्जा रखना चाहते हैं। यह राहुल गांधी को कबूल नहीं है और न कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला इस पर राजी हैं।

अब कहा जा रहा है कि हुड्डा इस बात के लिए तैयार हो गए हैं कि उनको विधायक दल का अध्यक्ष बनाया जाए तो वे प्रदेश अध्यक्ष पर समझौता कर लेंगे। इस समझौते के तहत कैप्टेन अजय यादव के नाम की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद के समधी कैप्टेन अजय यादव हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। कांग्रेस जाट, दलित और पिछड़ों में यादव का समीकरण बनाने का प्रयास कर रही है। ध्यान रहे पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यादवों ने एकमुश्त वोट भाजपा के पक्ष में डाला। कैप्टेन अजय यादव के जरिए कांग्रेस दिल्ली से सटे गुरुग्राम से लेकर पूरे अहीरवाल के क्षेत्र में अपने को मजबूत करने की कोशिश करेगी। बाकी जाट का मोर्चा हुड्डा परिवार और दलित का मोर्चा कुमारी सैलजा संभालेंगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo