उत्तर प्रदेश में ठाकुर बनाम पीडीए

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लोकसभा चुनाव में बहुत खराब प्रदर्शन के बाद अब राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने स्वजातीय लोगों पर मेहरबानी का बड़ा मुद्दा बना है। भाजपा की विरोधी पार्टियां तो यह मुद्दा उठा ही रही हैं, पार्टी के अंदर भी लोग इसे लेकर मुखर होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से इस पर ज्यादा फोकस बना है। राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी इसे लेकर बहुत मुखर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कई नियुक्तियों के बारे में विस्तार से सोशल मीडिया में लिखा। उन्होंने राजपूत बनाम पीडीए का अंतर दिखाया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पीडीए यानी पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक का समीकरण बनाया है। इसका लाभ उनको लोकसभा चुनाव में मिली। समाजवादी पार्टी राज्य में सबसे ज्यादा सीटों पर जीती। तभी अखिलेश यादव ने  ठाकुर बनाम पीडीए का माहौल बनाया है। अखिलेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में 27 नियुक्तियां हुईं, जिनमें से 15 ठाकुर यानी राजपूत समाज के हैं और पीडीए के सिर्फ आठ हैं। इसी तरह उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स में 22 लोगों में 11 राजपूत हैं। उन्होंने बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और गोरखपुर पुलिस फोर्स का भी हवाला दिया। अखिलश यादव ने कहा कि नियुक्तियों में 90 फीसदी पीडीए की घनघोर अनदेखी हो रही है। मुख्यमंत्री के अपनी जाति के लोगों से अतिशय प्रेम का मुद्दा नीचे तक जा रहा है। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नियुक्तियों का मुद्दा बना रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo