केजरीवाल अब लड रहे कांग्रेस से

Categorized as राजनीति

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से लड़ना लगभग बंद कर दिया है। अब उनकी लड़ाई कांग्रेस से है। उनकी पार्टी संसद सत्र में या राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ दिखती तो है लेकिन होती नहीं है। उप राष्ट्रपति के चुनाव में भी तभी खबर आई कि आप के कुल 11 सांसदों में से छह ने क्रॉस वोटिंग की और भाजपा के उम्मीदवार को वोट किया। केजरीवाल के इकलौते सांसद संजय सिंह हैं, जो भाजपा से लड़ते दिखते हैं। केजरीवाल की पार्टी के एक जानकार नेता का कहना है कि असल में केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पोजिशनिंग कर रहे हैं, जहां उनको कांग्रेस से लड़ना है।

गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के मार्च में विधानसभा का चुनाव होना है। उसमें डेढ़ साल का समय बचा है। वहां भाजपा तीसरे या चौथे नंबर की पार्टी है। केजरीवाल को पता है कि पंजाब में भाजपा और उसके मौजूदा नेतृत्व से बड़ी नाराजगी है। लेकिन अब आप सरकार के खिलाफ भी लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। तभी केजरीवाल का प्रयास कांग्रेस को भाजपा जैसा बताने और भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप लगाने की है। इसलिए उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी या दूसरे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी नहीं नहीं हो रही है, जबकि ऐसे मामलों में दूसरे लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी तरह उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की मदद करने के लिए कांग्रेस लड़ी थी। उनको पता है कि अगर 2027 के मार्च में पंजाब बचा लिया तो उसी साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस को रिप्लेस करके उसकी जगह ले सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo