कांग्रेस और राजद की अलग अलग यात्रा

Categorized as राजनीति

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ समाप्त होने के तुरंत बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू कर दी गई। पहले कहा गया कि पहली यात्रा बिहार के जिन जिलों में नहीं गई वहां यह यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन अगर ऐसा है तो फिर इस यात्रा का अलग नाम रखने की क्या जरुरत थी? पहली यात्रा के नाम से ही यह यात्रा हो सकती थी और तेजस्वी के साथ कांग्रेस के नेता भी इसमें शामिल हो सकते थे। लेकिन यह यात्रा राजद ने अकेले निकाली है। कांग्रेस का कोई नेता इसमें शामिल नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने अपनी अलग यात्रा निकालने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने ‘हर घर अधिकार यात्रा’ की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उसमें राजद के लोग शामिल नहीं होंगे। बिहार में जिन सीटों पर कांग्रेस के लड़ने की संभावना है उन्हीं सीटों पर कांग्रेस की यह यात्रा सघन रूप से चलेगी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हो सकते हैं।

अब सवाल है कि दोनों पार्टियां क्यों अलग अलग शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं? इसका कारण यह है कि दोनों पार्टियां सीट बंटवारे में अपनी पोजिशन से पीछे नहीं हटना चाह रही हैं। कांग्रेस पिछली बार लड़ी 70 सीटों में से ज्यादा सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के नेता दो चार सीटें छोड़ने की संभावना जता रहे हैं, जबकि अगर कांग्रेस ने 15 से कम सीटें छोडीं तो सीट बंटवारा मुश्किल हो जाएगा। दूसरी ओर राजद को अपनी सबसे ऊपर की पोजिशन बनाए रखने के लिए 140 सीटें लड़ने की जरुरत है। पिछली बार राजद 144 सीटों पर लड़ी थी। अगर कांग्रेस 15 सीट छोड़ दे तो मुकेश सहनी को उतनी सीटें देकर एडजस्ट किया जा सकेगा और सीपीआई एमएल की सीटें कुछ बढाई जा सकेंगी। कांग्रेस को यह भी लग रहा है कि इस बार वह अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। इस खींचतान में अभी तक सीटों का बंटवारा अटका है और दोनों पार्टियां अलग अलग यात्रा कर रही हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo