बिहार में शह और मात का खेल

Categorized as राजनीति

बिहार की तीनों बड़ी पार्टियां राष्ट्रीय जनता दल, भाजपा और जनता दल यू दबाव में हैं क्योंकि उनकी सहयोगी छोटी पार्टियां तेवर दिखा रही हैं। छोटी पार्टियों को पता है कि चुनाव से पहले गठबंधन बचाने की जिम्मेदारी बड़ी पार्टियों की है और बड़ी पार्टियां उनकी बात मान सकती हैं। इसलिए सबने अपनी अपनी मांग बढ़ा दी है। अगर एनडीए की बात करें तो तीन छोटी पार्टियां हैं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा। इनमें से चिराग पासवान पिछली बार अकेले लड़े थे और कुशवाहा ने एक अलग गठबंधन बनाया था, जिसमें एमआईएम और बसपा शामिल थे। मांझी की पार्टी एनडीए में थी और उनको सात सीटें मिली थीं, जिनमें से चार पर जीत हुई थी। अब मांझी 15 से 20 सीटों की मांग कर रहे हैं और नहीं मिलने पर 50 से एक सौ सीटों पर लड़ने की बात कर रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वे चिराग को साइज में लाने के लिए भाजपा का खेल खेल रहे हैं। चिराग 40 सीट मांग रहे हैं और 30 से कम पर राजी नहीं होने की बात कर रहे हैं। कुशवाहा कुछ कह नहीं रहे हैं लेकिन उनको भी आठ से कम सीट नहीं चहिए।

उधर इंडिया में राजद के अलावा पांच पार्टियां हैं। कांग्रेस, तीन लेफ्ट पार्टियां और एक मुकेश सहनी की वीआईपी। इनके अलावा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा को गठबंधन में शामिल कराया गया है। यहां भी शह और मात का खेल चल रहा है। तेजस्वी यादव ने 243 सीटों पर लड़ने की बात कही है तो कांग्रेस भी 243 सीटों पर आवेदन लेकर बैठी है। मुकेश सहनी 60 सीट मांग रहे हैं और उनके नेता कह रहे हैं कि 30 से कम सीट पर समझौता नहीं होगा। लेफ्ट पार्टियों में सीपीआई और सीपीएम को समस्या नहीं है लेकिन सीपीआई एमएल को 40 सीटें लड़नी है। पिछली बार उसको 19 सीटें मिली थीं। सबसे ज्यादा दबाव कांग्रेस का है, जो पिछली बार की 70 सीटें फिर हासिल करना चाहती है, जबकि गठबंधन में 50 से 55 सीट की गुंजाइश ही बन रही है। वहां माना जा रहा है कि मुकेश सहनी के जरिए राजद ने कांग्रेस पर दबाव बनाया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo