असम चुनाव से पहले बीटीसी का चुनाव

Categorized as राजनीति

अगले साल अप्रैल में होने वाले असम विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों की तैयारियों और संभावनाओं की परीक्षा होने वाली है। अगले हफ्ते 22 सितंबर को बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी का चुनाव होने वाला है। बीटीसी की 40 सीटों के लिए मतदान होगा। इससे सिर्फ बोडोलैंड में पार्टियों की ताकत की परीक्षा नहीं होगा, बल्कि पूरे राज्य में परीक्षा होगी। ध्यान रहे यह बहुत अहम चुनाव होता है। पहले हागरामा महलारी की पार्टी बीपीएफ और भाजपा एक साथ थे। लेकिन बाद में भाजपा ने उनको छोड़ दिया और प्रमोद बोड़ो की पार्टी यूपीपीएल के साथ तालमेल कर लिया। इस समय बीटीसी में यूपीपीएल और भाजपा का बहुमत है।

यूपीपीएल के 16 और भाजपा के 14 सदस्य हैं। महलारी की बीपीएफ के नौ सदस्य हैं और एक सदस्य हीरा सरानिया की पार्टी जीएसपी के पास है। कांग्रेस जीरो पर है। इस बार भी भाजपा और यूपीपीएल में अंदरखाने तालमेल है। भाजपा 30 सीटों पर, जबकि यूपीपीएल सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महलारी की पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सभी 40 सीटों पर लड़ रही है और कांग्रेस ने भी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सो, कम से कम 30 सीटों पर चारकोणीय और 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जीएसपी ने 11 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं। 22 सितंबर को मतदान है और 26 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके नतीजों से अगले साल के विधानसभा चुनाव का कुछ अंदाजा होगा।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo