के. कविता अब क्या करेंगी?

Categorized as राजनीति

तेलंगाना में कुछ दिलचस्प होने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पार्टी से निकाला गया तो उन्होंने पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता दोनों से  इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भाई केटी रामाराव उनके पिता चंद्रशेखर राव को गुमराह कर रहे हैं और भाजपा के साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। संभवतः इसलिए उप राष्ट्रपति के चुनाव में चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति दोनों उम्मीदवारों से समान दूरी रखी। पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने चुनाव में गैरहाजिर रहने का फैसला किया।

अब सवाल है कि आगे क्या होगा? क्या बीआरएस तेलंगाना की राजनीति में भी दोनों गठबंधनों से तटस्थ रहेगी? उससे बड़ा सवाल है कि के कविता क्या करेंगी? उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ी तभी से यह कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस के साथ जा सकती हैं। कांग्रेस ही उनको वापस विधान परिषद की सदस्यता दिला सकती है। दूसरे, वे अगर भाजपा से दूरी रखना चाहती हैं तो उसका भी रास्ता यह है कि कांग्रेस के साथ रहें। हालांकि एक संभावना यह जताई जा रही थी कि वे पहले अपनी पार्टी बना कर राजनीति करने का रास्ता चुन सकती हैं।

एकीकृत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएसआर कांग्रेस की बेटी वाईएस शर्मिला ने ऐसा ही किया था। जब भाई जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र की सत्ता पर अपना वर्चस्व बना लिया तो शर्मिला ने अलग पार्टी बनाई थी और अभी वे आंध्र प्रदेश कांग्रेस  कमेटी की प्रमुख हैं। सो, देखना है कि कविता सीधे कांग्रेस में शामिल हो जाती हैं या शर्मिला की तरह पहले अपनी पार्टी बना कर राजनीति करती हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo