कांग्रेस क्या बंगाल में लेफ्ट की जगह ले रही है?

Categorized as राजनीति

एक समय पश्चिम बंगाल कम्युनिस्ट राजनीति का अभेद किला था। साढ़े तीन दशक तक कम्युनिस्ट पार्टियों ने बंगाल में राज किया और अब उन्हीं के रोडमैप पर ममता बनर्जी डेढ़ दशक से बंगाल पर राज कर रही हैं। इस डेढ़ दशक में पश्चिम बंगाल में लेफ्ट का बोरिया बिस्तर बंध गया। वहां से न तो उसका कोई सांसद जीत रहा है और न विधायक। इतना ही नहीं उसका कोई नेता राज्य में राजनीति करता भी नहीं दिख रहा है। पुरानी लीडरशिप समाप्त हो गई है और नया नेता उभरा नहीं है। तभी ऐसा लग रहा है कि लेफ्ट की राजनीति पूरी तरह से सिमट गई है और अब उसकी जगह कांग्रेस उभर रही है या आगे उभर सकती है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच एक स्पेस है, जो संभव है कि भाजपा हासिल करे। ममता बनर्जी का राज आने के बाद कांग्रेस एक बार मुख्य विपक्षी पार्टी रह चुकी है। लेफ्ट की जगह कांग्रेस के आने की संभावना इस वजह से भी है कि देश भर में दलित और मुस्लिम समुदाय के बीच कांग्रेस अपनी जगह बना रही है। दलित समुदाय से आने वाले मतुआ समाज के लोगों के बिहार जाकर राहुल गांधी से मिलने और उन्हें बंगाल आने का न्योता देने में एक राजनीति का संकेत मिलता है। इस बीच सीपीएम के साथ रहे अर्थशास्त्री प्रसेनजीत बोस के भी कांग्रेस में शामिल होने की खबर है। जानकार सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को ममता बनर्जी की राजनीति रास नहीं है आ रही है और जो भाजपा को भी बंगाल में रोकना चाहते हैं कि उनकी पसंद कांग्रेस बन रही है। अभी तक कांग्रेस लेफ्ट के पीछे चलती थी लेकिन हो सकता है कि अगले साल के चुनाव में कांग्रेस  आगे चले और लेफ्ट उसके पीछे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo