क्या एआई वीडियों से राजनीति होगी?

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी को कोशिश यह करनी चाहिए कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री को जो गाली दी गई थी वह मामला किसी तरह से ठंडा पड़ जाए। हालांकि यह आसान नहीं है क्योंकि खुद प्रधानमंत्री मोदी इसे मुद्दा बना रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने तो खैर मुद्दा बनाया ही है। फिर भी कांग्रेस को कोशिश करनी चाहिए लेकिन वह उलटा कर रही है। वह ऐसे काम कर रही है, जिससे इसकी याद ताजा बनी रहे। लोग याद करते रहें कि कांग्रेस पार्टी के मंच से एक मुस्लिम युवक ने प्रधानमंत्री को मां की गाली दी थी। पता नहीं कांग्रेस को किस समझदार व्यक्ति ने यह आइडिया दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए एक वीडियो बनाया जाए, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी मां को दिखाया जाए।

कांग्रेस ने बड़े गर्व से यह वीडियो जारी किया, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी मां जैसे दिखने वाले दो लोगों के बीच संवाद है। प्रधानमंत्री की मां जैसी दिखने वाली महिला प्रधानमंत्री के सपने में आती है और इस बात के लिए डांटती है कि वे बिहार चुनाव में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पूरी तरह से गैरजरूरी वीडियो था। लेकिन कांग्रेस ने न सिर्फ इसे जारी किया है, बल्कि कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता मीडिया के सामने आकर समझा रहे हैं कि इसके कंटेट का क्या मतलब है और यह क्यों जरूरी थी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने बहुत मासूमियत से पूछा कि एक मां अपने बेटे को नसीहत दे रही है, इसमें क्या अपमानजनक है? सोचें, पवन खेड़ा कांग्रेस के समझदार लोगों में गिने जाते हैं। वे ऐसी बात कर रहे हैं।

वीडियो में कोई अपमानजनक बात नहीं है लेकिन वीडियो में जिस महिला को प्रधानमंत्री की दिवंगत मां की तरह दिखाया जा रहा है, उसका तो अपमान बिहार में हुआ है! यह बहस का विषय है कि अपमान करने वाला कांग्रेस से जुड़ा हुआ था या नहीं लेकिन कांग्रेस पार्टी के मंच से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को मां की गाली दी। लेकिन यह तथ्य है कि गाली दी गई, उस समय कांग्रेस के स्थानीय नेता मंच पर थे, किसी नेता ने गाली देने वाले का न तो प्रतिवाद किया  और न उसकी शिकायत की। जब मीडिया में वीडियो चलने लगे तब उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

उसके बाद कांग्रेस उसे विक्षिप्त बता कर अपना बचाव करने लगी। 27 अगस्त की इस घटना पर कांग्रेस आज तक लगातार गलतियां करती जा रही है। जिस समय उस व्यक्ति ने मंच से गाली दी उसी समय कांग्रेस के नेता उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले करते तो बात खत्म हो जाती। उसके बाद विवाद बढ़ा तो कांग्रेस के नेता माफी मांग लेते तब भी मामला खत्म होता। लेकिन कांग्रेस ने या तो किसी तर्क से घटना का बचाव किया या अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

उस घटना के दो हफ्ते बाद अब कांग्रेस ने एआई से वीडियो बना कर उसकी याद फिर से ताजा कर दी है। वीडिय़ो में उस मां को ले आए, जिसका अपमान हुआ। इसके बाद भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को फिर से कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया। दूसरी ओर कांग्रेस के सहयोगी तेजस्वी यादव इससे दूरी बना रहे हैं। कांग्रेस का वीडियो गुरुवार की रात को आया, जिस पर शुक्रवार को तेजस्वी से प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो नहीं देखें हैं इसलिए कुछ नहीं कहेंगे। कम से कम इस मामले में तेजस्वी ज्यादा समझदारी दिखा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo