राहुल गांधी बंगाल कब जाएंगे?

Categorized as राजनीति

इस बात को 11 दिन हो गए। पश्चिम बंगाल के मतुआ समाज के लोग राहुल गांधी से मिले थे। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के बीच में मतुआ समाज के लोग बिहार गए और राहुल से मिले। उन्होंने राहुल के सामने अपनी समस्या रखी और उनको बंगाल आने का न्योता दिया। मतुआ समाज के लोग अपनी नागरिकता को लेकर चिंता में हैं। उनमें से ज्यादातर लोग पूर्वी पाकिस्तान, जो अब बांग्लादेश है उधर से आए हैं और अनुसूचित जाति से आते हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मतुआ वोट को लेकर लगातार खींचतान चलती रहती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में मतुआ समाज से आने वाले शांतनु ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। ममता बनर्जी सरकार भी मतुआ समुदाय को पर्याप्त महत्व देती हैं। अब यह समाज कांग्रेस की ओर देख रहा है क्योंकि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाया है और राहुल गांधी लगातार दलित, पिछडा और संविधान की बात कर रहे हैं।

तभी मतुआ समाज के लोग बिहार पहुंचे। उन्होंने हाथों में बैनर लिया था, जिस पर ‘राहुल दादा कम टू बंगाल’ लिखा हुआ था। उन्होंने फूल छोड़ कर हाथ थामने का संकेत दिया। यानी भाजपा छोड़ कर कांग्रेस से जुड़ने का संकेत। हो सकता है कि ऐसा चाहने वाले थोड़े से लोग हों। लेकिन राहुल को बंगाल जाना तो चाहिए! वे पता नहीं कब से पश्चिम बंगाल नहीं गए हैं। ध्यान रहे पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। बंगाल के साथ साथ असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव हैं। लेकिन राहुल गांधी इनमें से किसी राज्य के दौरे पर नहीं गए हैं। हाल के दिनों में वे कई बार बिहार गए, कई बार गुजरात गए और उसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक भी गए और अपने चुनाव क्षेत्र  रायबरेली भी गए। लेकिन अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां नहीं गए। उनकी पार्टी विपक्ष में है और उनके पास राजनीति करने के अलावा कोई और काम नहीं है। जो लोग सरकार में हैं वे लगातार दौरे कर रहे हैं और जो विपक्ष में है उसे न्योता देना पड़ रहा है फिर भी इंतजार है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo