भाजपा और अन्ना डीएमके में मतभेद

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं और वहां का मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद संभाल रहे हैं। अन्ना डीएमके से तालमेल कराने वे खुद चेन्नई गए थे। अन्ना डीएमके को साथ लाने के लिए पार्टी के के अन्नमलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया और अन्ना डीएमके से भाजपा में आए नयनार नागेंद्रन को अध्यक्ष को बनाया। इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि दोनों पार्टियों का गठबंधन ठीक से काम नहीं कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले अन्ना डीएमके को लग रहा है कि भाजपा उनको कमजोर करने के लिए काम कर रही है। पिछले दिनों भाजपा के नेताओं से दिल्ली में मिले अन्ना डीएमके के एक नेता को पार्टी से निकाल कर पलानीस्वामी ने तेवर दिखाए हैं।

पिछले कुछ दिनों में एनडीए के दो सहयोगी गठबंधन से बाहर हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम एनडीए से अलग हुए और अब कहा जा रहा है कि वे नई पार्टी बना रहे है। इसी तरह जयललिता की सहेली रही वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण भी अपनी पार्टी के साथ एनडीए से अलग हो गए हैं। पनीरसेल्वम और दिनाकरण दोनों की शर्त है कि भाजपा पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं घोषित करे तो वे एनडीए के साथ रहेंगे। पलानीस्वामी के नेता इसे साजिश मान रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा के इशारे पर ये दोनों नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं। ध्यान रहे पिछले दिनों शशिकला के ऊपर ईडी ने एक नया मामला दायर किया है। उन पऱ आरोप है कि उन्होंने करोना काल में करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए नकद देकर एक चीनी मिल खरीदी थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo