अमरिंदर के परिवार पर ईडी की तलवार

Categorized as राजनीति

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह की सेहत ठीक नहीं है। वे काफी समय से बीमार हैं और परिवार के सारे सदस्य चुनाव हार कर पस्त पड़े हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उनका परिवार कांग्रेस में वापसी करना चाहता है। कांग्रेस छोड़ने के बाद से उनका कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। उन्होंने पहले अपनी पार्टी बनाई और बाद में पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। न उनकी पार्टी सफल हुई और न भाजपा के साथ जाने पर कोई कामयाबी मिली। उनके साथ साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए सुनील जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष तो बने लेकिन लॉटरी खुली कांग्रेस छोड़ने वाले दूसरे नेता रवनीत सिंह बिट्टू की। वे लोकसभा चुनाव हारने के बाद मंत्री बनाए गए और राज्यसभा भेजे गए।

बहरहाल, कांग्रेस में वापस लौटने की चर्चाओं के बीच अमरिंदर सिंह को बडा झटका लगा है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते उनकी एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने आयकर विभाग की फाइलें ईडी को नहीं देने की अपील की थी। ये फाइलें विदेश में संपत्ति से जुड़ी हैं, जो फ्रांस की सरकार ने आयकर विभाग को दी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि ईडी उन फाइलों की जांच कर सकती है। इसका मतलब है कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह की विदेश में स्थित संपत्तियों से जुड़ी फाइल ईडी देख सकेगी और उसकी जांच कर सकेगी। बताया जा रहा है कि इन फाइलों में दुबई और स्विट्जरलैंड में निवेश की जानकारी है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo