किसके सांसदों ने गड़बड़ी की?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि जब सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट रहने का दावा कर रही हैं और कह रही हैं कि उसके सांसद नहीं टूटे या उसके सांसद ने क्रॉस वोटिंग नहीं की तो फिर एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 15 वोट ज्यादा कैसे मिले? उप राष्ट्रपति के चुनाव में कुल 767 वैध वोट पड़े, जिसमें से 452 वोट राधाकृष्णन को मिले और तीन सौ वोट विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को मिले। इसके अलावा 15 वोट अमान्य हो गए और 14 सांसद वोटिंग से गैरहाजिर रहे। एक बड़ा सवाल तो यह पैदा होता है कि इतने प्रशिक्षण के बाद भी ऐसे कौन से 15 सांसद थे, जिन्होंने गलत तरीके से वोट डाला? एनडीए ने तो अपने सांसदों के लिए दो दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई थी, जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। कांग्रेस ने भी पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मॉक पोलिंग कराई फिर भी 15 सांसदों के वोट अमान्य हो गए। सभी पार्टियां पता लगाने में जुटी हैं कि जान बूझकर वोटिंग में गड़बड़ी की गई या अनजाने में गलती थी और गलती करने वाले कौन लोग हैं। लेकिन चूंकि इसमें गुप्त मतदान होता है तो वह पता लग पाना मुश्किल है।

फिर भी इतना तो साफ दिख रहा है कि वोट में गड़बड़ी करने वाले सांसद विपक्षी खेमे के थे या ऐसे थे, जो दोनों गठबंधनों से दूरी बनाने का दावा करते हैं। ध्यान रहे सत्तापक्ष यानी एनडीए के पास दोनों सदनों को मिला कर 427 सदस्य हैं। दूसरी ओर विपक्ष यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक के पास 315 सांसद हैं। यह संख्या 742 की बनती है। अभी दोनों सदनों के सदस्यों की संख्या 781 है। इस लिहाज से 39 ऐसे सदस्य हैं, जो किसी गठबंधन के साथ नहीं जुड़े हैं। इन 39 असंबद्ध सदस्यों में से 11 सदस्यों वाली वाईएसआर कांग्रेस ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दिया। इससे एनडीए की संख्या बढ़ कर 438 हो गई। इसके बाद बचे हुए 28 असंबद्ध सदस्यों में से बीजू जनता दल के सात, भारत राष्ट्र समिति के चार, अकाली दल के एक और दो अन्य सांसदों ने गैरहाजिर रहने का फैसला किया। इस तरह 14 सदस्य गैर हाजिर रहे। इसके बाद 15 असंबद्ध सदस्य बचे।

क्या इन 15 में से 14 असंबद्ध सदस्यों का वोट एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिला? या इनमें से कुछ का वोट ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को भी मिला? दोनों गठबंधनों से दूरी रखने वाले कम से कम एक सांसद असदुद्दीन ओवैसी का वोट तो निश्चित रूप से सुदर्शन रेड्डी को मिला। अगर कुछ और असंबद्ध सदस्यों का वोट ‘इंडिया’ ब्लॉक को मिला तो ‘इंडिया’ ब्लॉक के कुछ वोट एनडीए के खाते में गए क्योंकि एनडीए को अपने पूरे 427 वोटे मिले, ऊपर से 11 वोट वाईएसआर कांग्रेस के मिले और तब 14 अन्य वोट मिले। दूसरी ओर ‘इंडिया’ ब्लॉक के अपने 315 सांसदों में से तीन सौ का ही वोट मिला। उसके कम से कम 15 सांसदों ने या तो क्रॉस वोटिंग की है या अपना वोट अमान्य कराया है। ये 15 सांसद कौन हो सकते हैं? आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल ने एनडीए को वोट किया। आप के एक और सांसद के बारे में कहा जा रहा था कि वे शायद ‘इंडिया’ ब्लॉक के पक्ष में वोट नहीं करें। उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसदों को लेकर भी  कुछ संशय है। यह भी संभव है कि तमिल अस्मिता के नाम पर तमिलनाडु के किसी सांसद ने राधाकृष्णन के पक्ष में वोट किया हो। हालांकि ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता इतनी एकजुटता प पर भी खुश हैं और दावा कर रहे हैं कि इतिहास में इससे पहले इतना नजदीकी मुकाबला एक ही बार हुआ था, जब भैरोसिंह शेखावत 148 वोट से जीते थे। विपक्ष इस बात से भी खुश है कि पिछली बार उसे सिर्फ 25 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार उसे 40 फीसदी वोट मिला है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo