मोदी से मिलने से बचे मान!

Categorized as राजनीति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कहा गया कि उनका पल्स रेट कम हो गया था। हो सकता है कि सच में उनकी सेहत ठीक नहीं हो लेकिन कई जानकार नेता उनकी बीमारी को राजनीतिक मान रहे हैं। उन्होंने आठ सितंबर को अस्पताल में ही कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसके एक दिन बाद नौ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब का दौरा करना था। तभी कहा जा रहा है कि वे जान बूझकर ऐसे समय अस्पताल में भर्ती होने गए, जब प्रधानमंत्री का दौरा होना था। इसका मकसद प्रधानमंत्री से दूरी बनाना था। ध्यान रहे पहले भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में भगवंत मान शामिल नहीं होते थे।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर गए थे तो उस समय का एक  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे चार पांच लोगों को बुला कर लाने की बात करते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित उनसे मिलने नहीं आया। हालांकि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जरूर किसानों से मिले थे। बताया जा रहा है कि भगवंत मान इसलिए प्रधानमंत्री से नहीं मिलना चाहते थे क्योंकि उनको लग रहा है कि पंजाब के किसानों में भाजपा और केंद्र सरकार को लेकर गुस्सा है और अगर वे प्रधानमंत्री से मिलते तो उन पर भी इसका असर होता। ध्यान रहे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने ऐसी दूरी नहीं दिखाई। वे प्रधानमंत्री से मिले और उनके राज्य के लिए डेढ़ हजार करोड़ की राहत राशि की घोषणा हुई। पंजाब बड़ा राज्य है और सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित हैं फिर भी वहां के लिए 16 सौ करोड़ दिए गए।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo