फड़नवीस के गुमनाम विज्ञापन पर विवाद

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति बहुत दिलचस्प होती जा रही है। पहले बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति की ज्यादा चर्चा दिल्ली में होती थी। लेकिन अब महाराष्ट्र इन दोनों राज्यों को टक्कर दे रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा है, जब महाराष्ट्र में किसी नए तरह की राजनीति की खबर नहीं आ रही है। अभी मराठा बनाम ओबीसी आरक्षण का विवाद चल ही रहा था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के एक गुमनाम विज्ञापन का विवाद शुरू हो गया है। असल में मुख्यमंत्री फड़नवीस के महाराष्ट्र के अखबारों में पूरे पन्ने के विज्ञापन छपे हैं और मुंबई के कई हिस्सों में होर्डिंग्स लगे हैं। लेकिन उन पर विज्ञापन जारी करने वाले का नाम नहीं है।

आमतौर पर सरकारी विज्ञापन सूचना व जनसंपर्क विभाग जारी करता है। पार्टी का विज्ञापन पार्टी का प्रचार विभाग करता है और अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर जारी करता है तो विज्ञापन में उसका भी जिक्र होता है। लेकिन फड़नवीस के पूरे पन्ने के विज्ञापन या होर्डिंग्स किसने लगवाएं हैं किसी को पता नहीं है। इनमें में एक बात कॉमन है कि विज्ञापन में फड़नवीस शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इन पर ‘देवाभाऊ’ लिखा गया है। आमतौर पर फड़नवीस को इसी नाम से पुकारा जाता है। विपक्षी पार्टियों ने इन विज्ञापनों पर सवाल उठाए हैं। लेकिन बड़ा सवाल राजनीतिक हलके में यह पूछा जा रहा है कि क्या फड़नवीस ने यह विज्ञापन जारी कराया है या उनकी जानकारी के बगैर किसी ने यह काम किया है?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo