कांग्रेस कार्यालय अटैच कर लेगी ईडी!

Categorized as राजनीति

अगर ऐसा है तो यह आजाद भारत के इतिहास में संभवतः पहली बार होगा कि किसी पार्टी का कार्यालय कोई केंद्रीय एजेंसी अटैच कर लेगी। हालांकि पार्टियों को आरोपी बनाने की शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जा चुका है और केरल में सीपीएम को भी आरोपी बनाया जा चुका है। लेकिन पार्टी कार्यालय अटैच करने का नोटिस मिला है देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को उसका सुकमा जिला कार्यालय अटैच करने का नोटिस मिला है। ईडी की ओर से नोटिस के साथ साथ कई दस्तावेज पार्टी कार्यालय में जाकर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 32 सौ करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही है। इस जांच में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके प्रशासन के अनेक अधिकारियों और अनेक नेताओं के नाम हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने सुकमा कार्यालय अटैच करने की अपील पीएमएलए ट्रिब्यूनल में की थी। पीएमएलए ट्रिब्यूनल  के सामने कांग्रेस की ओर से कहा गया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद अदालत ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस को जानकारी देने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने सुकमा में कांग्रेस कार्यालय में जाकर नोटिस और दूसरे कागजात दिए। अब तक आरोपियों की संपत्ति अटैच होते सुना गया था। पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक राष्ट्रीय पार्टी का कार्यालय अटैच होगा।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo