यूपी चुनाव से पहले मथुरा का मुद्दा

Categorized as राजनीति

अयोध्या में भव्य राममंदिर के उद्घाटन का मुद्दा भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुत फायदा नहीं पहुंचा सका था। फिर भी भाजपा मंदिरों का मुद्दा छोड़ने को राजी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा का मुद्दा जोर पकड़ेगा। कई स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और अलग अलग जगह दिए जा रहे बयानों से इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। शुरुआत शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे के लिए अदालत में की गई अपील से हुई थी। लेकिन अब बात उसके आगे बढ़ गई है। ऐसा लग रहा है कि यह मुद्दा जमीनी स्तर पर जोर पकड़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ दोनों किसी न किसी तरीके से इसका संकेत दे रहे हैं।

पिछले दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने कई बातें कहीं, जिसकी खूब चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भगवान राम विराजमान हो गए हैं और अब कृष्ण कन्हैया भी विराजेंगे। उन्होंने मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह विवाद की ओर इशारा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों पर राष्ट्रीय गीत जैसे वंदेमातरम आदि बजना चाहिए इससे पता चलेगा कि राष्ट्र के प्रति किसके मन में कितनी श्रद्धा है। इसके आगे धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम कर तारीफ की। ये तीनों बातें बहुत अहम हैं और इनका राजनीतिक अर्थ इसलिए निकाला जाएगा क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी ने धीरेंद्र शास्त्री के इंटरव्यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। यह खास बात भी ध्यान रखने की है कि धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से मथुरा की यात्रा निकालने वाले हैं। सात नवंबर में 16 नवंबर तक वे दिल्ली से वृंदावन की 170 किलोमीटर की यात्रा पैदल करेंगे। उनके साथ देश भर के साधु संत चलेंगे। इस यात्रा का मकसद मथुरा के मामले में जन जागरण करना है।

नवंबर की यात्रा और इसकी तैयारी से जो माहौल बनेगा उसका असर डेढ़ साल बाद होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिखेगा। अभी माहौल बनाया जा रहा है। ध्यान रहे कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि  अयोध्या का मामला सुलझ गया वहां भगवान राम विराजमान हो गए तो संघ का काम पूरा हो गया। उन्होंने साफ कहा कि संघ किसी और मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं होगा। लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि अगर संघ के स्वंयसेवक मथुरा या काशी के किसी आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं तो संघ उन्हें रोकेगा नहीं। इसका मतलब है कि मथुरा में जो कुछ भी करने की तैयारी हो रही है उसको संघ का समर्थन है। भाजपा ने बागेश्वर धाम के आचार्य का वीडियो शेयर करके अपना इरादा जाहिर कर दिया है। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश में पिछले कई महीनों से सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाले मुद्दे चर्चा में हैं। पिछले दिनों संभल दंगे की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया। इसमें सिर्फ संभल के पिछले साल हुए दंगे का जिक्र नहीं है, बल्कि अब तक हुए सारे दंगों की कहानी है और यह भी कहा गया है कि संभल में हिंदुओं की आबादी लगातार कम होती जा रही है। ऐसा लग रहा है कि कम से कम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदाय़िक ध्रुवीकरण कराने वाले मुद्दे हावी रहेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo