जयशंकर के साथ बैलेंसिंग एक्ट

Categorized as राजनीति

आठ सितंबर को ब्रिक्स देशों की वर्चुअल बैठक में भारत का नेतृत्व विदेश मंत्री एस जय़शंकर करेंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा में जयशंकर नदारद थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता के समय पुतिन के साथ उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठे थे, जबकि मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल बैठे थे। उस समय जयशंकर की कमी नोटिस की गई। ध्यान रहे पिछले दिनों इस बात की बड़ी चर्चा रही कि डोवाल बनाम जयशंकर की लड़ाई चल रही है। सोशल मीडिया में यह नैरेटिव बना है कि किसी बहुत करीबी ने मोदी को धोखा दिया। अब ऐसा लग रहा है कि जयशंकर के साथ बैलेंस बैठाने का प्रयास हो रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए टैरिफ को लेकर बातचीत के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लालू डीसिल्वा ने वर्चुअल बैठक बुलाई थी। कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी इसमें शामिल होंगे लेकिन उनकी जगह जयशंकर बैठक में हिस्सा लेंगे। हो सकता है कि सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विवाद को मोदी के स्तर तक नहीं बढ़ाने का फैसला किया हो इसलिए जय़शंकर शामिल हो रहे हैं। बहरहाल, कारण जो हो जयशंकर की वापसी हुई है। अब देखना है कि इस महीने के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में कौन जाता है। पहले खबर आई थी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक में प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे। लेकिन अब यह भी खबर आ रही है कि जयशंकर महासभा की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो विवाद की खबरें ठंडे बस्ते में जाएंगी या माना जाएगा कि दूसरा राउंड जयशंकर ने जीता।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo