मणिपुर में क्या बनेगी नई सरकार?

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते मणिपुर की यात्रा पर जाने वाले हैं। उसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मणिपुर में नई सरकार का गठन हो सकता है। ध्यान रहे राज्य में छह महीने से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ  है और विधानसभा निलंबित रखी गई है। राष्ट्रपति शासन लगा कर विधानसभा को अनंतकाल तक निलंबित नहीं रखा जा सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय है तो इतने समय तक विधानसभा निलंबित नहीं रखी जाएगी। अगर सरकार नहीं बनती है तो विधानसभा भंग करनी होगी।

यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक उप राज्यपाल का फैसला भी  मणिपुर के कारण अटका है। वहां राज्यपाल बना कर भेजे गए पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को वहां से वापस आना है। वह नहीं सरकार बनने के बाद ही संभव हो पाएगा। भाजपा की राजनीतिक समस्या यह है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को किनारे करके नई सरकार का गठन करना चाहता है। लेकिन विधायकों पर से खास कर मैती विधायकों पर से बीरेन सिंह की पकड़ कमजोर नहीं हो रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कुकी समूहों के साथ हाईवे नंबर दो खोलने का एक त्रिपक्षीय समझौता किया, जिसे मैती समूहों ने खारिज कर दिया है। इससे सरकार गठन की राह मुश्किल होती दिख रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo