मुख्यमंत्रियों के मंत्री बनने का सिलसिला

Categorized as राजनीति

भारत में एक समय जब शुचिता और विचारधारा की राजनीति होती थी तो पदानुक्रम का बड़ा ध्यान रखा जाता था। यह कभी सुनने को नहीं मिलता था कि अमुक जी मुख्यमंत्री थे और बाद में उप मुख्यमंत्री या मंत्री बन गए। एक बार जो मुख्यमंत्री बन जाता था वह फिर या तो केंद्र में मंत्री बनना था या फिर मुख्यमंत्री ही बनता था। मुख्यमंत्रियों के मंत्री बनने की मिसाल नहीं थी। संभवतः भाजपा ने इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से की थी, जहां मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बाबूलाल गौर मंत्री बन गए थे। वे उमा भारती के हटने के बाद मुख्यमंत्री बने थे और फिर जब उनको हटा कर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया तो वे चौहान सरकार में मंत्री बन गए। इसके बाद यह सिलसिला निर्बाध चल रहा है।

ताजा मिसाल दिगम्बर कामत की है। उनको गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार में मंत्री बनाया गया है और बड़ी जद्दोजहद के बाद उनको पीडब्लुडी का मंत्रालय मिला है। ध्यान रहे दिगम्बर कामत 2007 में यानी 18 साल पहले गोवा के मुख्यमंत्री बने थे और 2017 में उनके चक्कर में गोवा में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई थी। ध्यान रहे 2017 में कांग्रेस गोवा में 17 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर कई दिन तक मामला उलझा रहा और इस बीच वहां भाजपा ने जोड़तोड़ करके सरकार बना ली। मनोहर पर्रिकर को दिल्ली से गोवा भेज दिया गया। वे रक्षा मंत्री से इस्तीफा देकर गए और मुख्यमंत्री बन गए। अब वही दिगम्बर कामत अपने से बहुत जूनियर प्रमोद सावंत की सरकार में मंत्री बन गए हैं और निश्चित रूप से पीडब्लुडी विभाग मिलने से खुश होंगे।

इस सिलसिले में सबसे दिलचस्प मिसाल महाराष्ट्र के देवेंद्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे की है। एकनाथ शिंदे महाविकास अघाड़ी की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने शिव सेना तोड़ी तो भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री बना दिया। उद्धव ठाकरे से पहले पांच साल मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फड़नवीस को एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री बना दिया गया। यह बहुत हैरान करने वाला इसलिए रहा क्योंकि 2014 से 2019 तक जब फड़नवीस मुख्यमंत्री थे, तब शिंदे शिव सेना कोटे से उनके नीचे मंत्री थे। यह पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री अपने अधीन रहे मंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में उसके नीचे उप मुख्यमंत्री बने!

बहरहाल, फिर खेल पलटा और 2024 के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 132 सीटें जीतीं। तब भी फड़नवीस को रोकने की कोशिश हुई लेकिन वे मुख्यमंत्री बन गए। उनकी सरकार से पहले मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे अभी उनकी सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र में पहले भी ऐसा हो चुका है, जब शिव सेना के मुख्यमंत्री रहे नारायण राणे कांग्रेस में गए तो कांग्रेस ने उनको राज्य सरकार में मंत्री बना दिया था। फिर यह सिलसिला झारखंड में दोहराया गया, जहां हेमंत सोरेन इस्तीफा देकर जेल गए तो चम्पई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया और जब हेमंत जेल से छूट कर लौटे तो वापस मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और चम्पई सोरेन उनकी सरकार में मंत्री बन गए। तमिलनाडु में भी यह सिलसिला जयललिता ने आजमाया था। उन्होंने जेल जाते समय ओ पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया और फिर जेल से छूट कर आईं तो अपनी सरकार में पनीरसेल्वम को मंत्री बनाया। संभवतः कांग्रेस ने अभी तक इस सिलसिले में अपना योगदान नहीं दिया है। यानी अपने किसी मुख्यमंत्री को बाद में राज्य सरकार का मंत्री नहीं बनाया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo