महागठबंधन में सीट बंटवारे की उलझन

Categorized as राजनीति

वोटर अधिकार यात्रा और पटना की सड़कों पर राहुल गांधी के वोटर अधिकार मार्च के बाद ऐसा लग रहा है कि बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा अटक गया है। पहले कहा जा रहा था कि महागठबंधन की पार्टियों के तमाम नेता दो हफ्ते तक एक साथ घूमे हैं और इस दौरान सबने सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की है। यह भी दावा किया जा रहा था कि यात्रा के दौरान सद्भाव बना है और उससे सीट बंटवारा आसान हो गया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सीट बंटवारा उलझ गया है क्योंकि कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाने के बाद ज्यादा सीटों की मांग रखी है और दूसरी ओर विकासशील इंसान पार्टी को लेकर बाकी पार्टियों में संदेह बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी की मांग अंत में 30 सीट पर आकर रूकी है, जबकि तेजस्वी यादव और कांग्रेस किसी भी हाल में 20 से ज्यादा सीट देने पर राजी नहीं हो रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि तेजस्वी उनको 15 सीट देना चाहते हैं और उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित करना चाहते हैं। उनको लेकर यह आशंका है कि चुनाव जीतने के बाद वे भाजपा के साथ जा सकते हैं। उनको ज्यादा सीट देने की बजाय राजद की रणनीति अपनी टिकट पर अति पिछड़ा समाज के ज्यादा उम्मीदवारों को लड़ाने की है। एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस किसी हाल में 55 सीट से नीचे नहीं जाना चाहती है। पिछली बार वह 70 सीटों पर लड़ी थी। अगर उसने 15 सीट छोड़ी तो वही सीट मुकेश सहनी को मिलेगी। राजद अपने कोटे की 144 में से ज्यादा से ज्यादा चार सीट छोड़ने पर राजी है। लेकिन उसको चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को भी एडजस्ट करना है और सीपीआई माले की सीटों में भी प्रतीकात्मक ही सही लेकिन बढ़ोतरी करनी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo