भाजपा पर हमले से क्या बदलेगी पीके की छवि

Categorized as राजनीति

बिहार में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के निशाने पर अब भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उनका पहला निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और उसके बाद भाजपा के नेता हैं। पहले वे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं पर ज्यादा हमले करते थे। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव उनके पसंदीदा टारगेट थे। उन्होंने  तेजस्वी के लिए नौवीं फेल का जुमला ऐसा स्थापित किया कि लोगों की जुबान पर चढ़ गया। लेकिन अब वे राजद पर कम हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पर तो कभी हमला करते ही नहीं हैं और कम्युनिस्ट पार्टियों के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। अब उनका कहना है कि भाजपा का नेतृत्व राजद से गया गुजरा है।

प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा आदि पर हमला किया। इनके बारे में कई ऐसी जानकारी प्रस्तुत की, जो पहले से पब्लिक डोमेन में नहीं थी। कहा जा रहा है कि भाजपा के लोग ही उनको जानकारी मुहैया करा रहे हैं। कुछ जानकारियां पहले से जनता के बीच थीं तो प्रशांत ने उनको हाईलाइट कर दिया। माना जा रहा है कि मुस्लिम वोट आकर्षित करने के लिए वे भाजपा पर हमला कर रहे हैं। वे यह दिखाना चाह रहे हैं कि उनके लिए जैसे राजद है वैसे ही जदयू और भाजपा है। उनको अपने ऊपर लगे भाजपा की बी टीम होने के टैग को हटाना है। इसलिए वे भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। लेकिन क्या इस रणनीति में कामयाबी मिलेगी? उनकी पार्टी के नेता भी मान रहे हैं कि मुस्लिम इस बार महागठबंधन यानी कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के साथ बहुत मजबूती से जुड़ा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo