स्वदेशी 2.0 के सबसे बड़े लाभार्थी होंगे रामदेव

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि पतंजलि समूह वाले रामदेव को मुहमांगी मुराद मिल गई है। वे काफी दिनों से अपने उत्पादों को स्वदेशी के नाम पर बेचने की कोशिश कर रहे थे। वैसे वे परोक्ष रूप से धर्म के आधार पर विभाजन बनवा कर भी अपना सामान बेचने की कोशिश कर चुके हैं, जिसके लिए उनको अदालत से फटकार मिली है। लेकिन वे स्वदेशी को प्रमोट करने के नाम पर अपनी कंपनी के उत्पाद बेचने की कोशिश काफी समय से कर रहे हैं। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद से उनकी यह मुराद पूरी होती दिख रही है। जैसे ही 27 अगस्त को अमेरिका का बढ़ाया हुआ अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू हुआ रामदेव ने स्वदेशी का ढोल जोर शोर से पीटना शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी अपनाने की बातों से भी रामदेव के अभियान को फायदा हुआ। 27 अगस्त को तो रामदेव और उनकी पूरी टीम दिल्ली और नोएडा के टेलीविजन चैनलों के स्टूडियोज में घूम रही थी। वे हर जगह इंटरव्यू दे रहे थे। भारत को सबसे बड़ा बाजार बता रहे थे। भारतीयों के स्वाभिमान को ललकार रहे थे और परोक्ष रूप से पतंजलि का सामान खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे थे। हालांकि यह भी कहा जाता है कि उनके कई उत्पाद भी बाहर से मंगाए गए कंपोनेंट से बनते हैं। लेकिन भगवा कपड़े और स्वदेशी के प्रचार से वे इस स्थिति का सबसे ज्यादा लाभ उठाने की स्थिति में दिख रहे हैं। लेकिन लोगों के लिए स्वदेशी के साथ साथ उत्पादों की क्वालिटी भी मैटर करती है।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo