महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा से एक बड़ा फायदा महागठबंधन को यह हुआ है कि सभी पार्टियों के बीच एकजुटता बन गई है। मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव की घोषणा भले अभी तक कांग्रेस ने नहीं की है लेकिन राहुल गांधी की मौजूदगी में तेजस्वी खुद को सीएम घोषित कर चुके हैं। इसलिए वह समस्या नहीं है। समस्या सीट बंटवारे को लेकर थी, जिस पर सहमति बन गई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल ने डेढ़ सौ सीट और कांग्रेस ने कम से कम 60 सीट लड़ने की जिद छोड़ दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस पिछली बार 70 और राजद 144 सीटों पर लड़ी थी। इस बार दोनों अपनी सीट छोड़ने पर राजी हैं क्योंकि उनको कम से कम दो नई पार्टियों को एडजस्ट करना है। एक तीसरी पार्टी भी गठबंधन में शामिल हो सकती है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। सबसे पहले छोटे सहयोगी दलों और लेफ्ट को एडजस्ट करने पर सहमति बनी। पिछली बार तीन वामपंथी पार्टियों को 29 सीटें मिली थीं, जिसमें 19 सीट सीपीआई माले की थी, सीपीआई को छह और सीपीएम को चार सीट मिली थी। माले ने 19 में से 12 सीटें जीतीं। उसका स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा था और लोकसभा चुनाव में भी तीन सीटों पर लड़ कर दो सीटों पर उसे जीत मिली। इसलिए उसकी सीटें बढ़ सकती हैं। तीनों लेफ्ट पार्टियों को पिछली बार के मुकाबले एक या दो सीट ज्यादा मिल सकती हैं। इसी तरह पिछली बार साथ छोड़ गए विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी भले 60 सीट मांग रहे हैं लेकिन उनको 25 से 28 सीटें मिलने की खबर है। इनके अलावा चिराग पासवान के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी को तीन से चार सीट देने की चर्चा है। अगर आईपी गुप्ता की इंडियन इन्कलाब पार्टी साथ आती है तो दो सीटें उनको मिलेंगी। कहा जा रहा है कि छोटी पार्टियों और लेफ्ट में 65 सीटें बंटनी हैं। उसके बाद 178 सीटें बचती हैं। इसमें से 50 से 55 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी और बची हुई सीटें राजद के खाते में जाएंगी। राजद के इस बार 125 से 130 सीटों पर ही लड़ने की संभावना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo