ममता की सरकार सर्टिफिकेट दिलाने में लगी है

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच बिहार के अनुभव से सबक लेकरर ममता बनर्जी की पार्टी बहुत सक्रिय हो गई है। उनको पता है कि एसआईआर पर एक बार कानूनी लड़ाई हो चुकी तो अब अलग अलग राज्य का मामला सुप्रीम कोर्ट में चलेगा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने वैसे कह दिया है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए दस्तावेज के तौर पर आधार को स्वीकार करे। लेकिन जैसी आशंका बिहार में थी वैसी आशंका पश्चिम बंगाल में भी है। भाजपा विरोधी पार्टियों को लग रहा है कि मतदाता सूची के लिए मतगणना प्रपत्र भरते समय भले आधार ले लिया जाए लेकिन अगर चुनाव आयोग के बताए दस्तावेज नहीं होंगे तो नागरिकता संदिग्ध हो सकती है।

ध्यान रहे चुनाव आयोग ने 11 दस्तावेजों की एक सूची बिहार में जारी की थी। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पश्चिम बंगाल में भी काम होगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार भी शामिल हो जाएगा। फिर भी पूरे पश्चिम बंगाल में जन्म प्रमाणपत्र और आवास प्रमाणपत्र बनवाने की मारामारी मची है। सीमावर्ती जिलों के लोग खास कर मुस्लिम आबादी इन दोनों के लिए सरकारी दफ्तरों में भीड़ लगाए हुए है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस काम में लोगों की मदद कर रही है। सरकार को भी निर्देश दिया गया है कि बिना देरी के लोगों के जन्म प्रमाणपत्र और आवास प्रमाणपत्र बनाए जाएं। चुनाव आयोग की नजर भी इस पर है। हो सकता है कि एसआईआर के समय यह ध्यान रखा जाए कि पिछले तीन महीने में कितने लोगों को ऐसे प्रमाणपत्र मिले हैं और उनके पास दूसरे क्या दस्तावेज हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo