ट्रंप की नाराजगी के तीन कारण!

Categorized as राजनीति

पूरी दुनिया इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा लगवाने वाले नरेंद्र मोदी से डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए? अमेरिका के अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ घटनाओं की क्रोनोलॉजी, भारत के नेताओं व अधिकारियों को बयानों और जानकारों से बातचीत के आधार पर तीन कारण बताएं हैं और एक बहुत दिलचस्प जानकारी दी है। दिलचस्प जानकारी यह है कि जिस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अमेरिका में थे और डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनको लंच करना था उस समय व्यापार वार्ता कर रही भारतीय टीम भी वॉशिंगटन में ही थी। तब भारतीय टीम और दिल्ली में भारत के नेता इस बात की चिंता में थे कहीं ट्रंप वही पर भारतीय टीम को मुनीर से न मिलवा दें और सबके हाथ न मिलवा लगें। अगर ऐसा होता तो घरेलू राजनीति में बहुत खराब ऑप्टिक्स बनता। बहरहाल, वह नहीं हुआ।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की नाराजगी के तीन कारण दिख रहे हैं। पहला कारण तो यह है कि भारत ने उनको ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर कराने का श्रेय नहीं दिया। भारत ने साफ कर दिया कि सीजफायर पाकिस्तान की पहल पर हुआ। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन कर युद्ध रोकने का आग्रह किया, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने युद्ध रूकवाया। दूसरा कारण यह बताया  जा रहा है कि ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करना चाहते थे, जिससे भारत ने साफ इनकार कर दिया है। तीसरा कारण नोबल पुरस्कार का है। ट्रंप चाहते थे कि जैसे पाकिस्तान ने उनको नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया है वैसे ही भारत भी करे। लेकिन भारत ने इससे भी इनकार कर दिया। इन तीन कारणों से ट्रंप नाराज हुए और टैरिफ वॉर शुरू किया और भारत को अपमानित करना भी शुरू किया।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo