मोदी की मणिपुर यात्रा के बाद बनेगी नई सरकार!

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आखिरकार मणिपुर जाने का फैसला हो गया है। बताया जा रहा है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में मोदी मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी और करीब दो साल तक जबरदस्त हिंसा चली, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए। जब दो साल तक हिंसा नियंत्रित नहीं हुई तो भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटा कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया। हालांकि विधानसभा निलंबित रखी गई ताकि किसी समय सरकार बनाई जा सके।

राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद केंद्र सरकार ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को राज्यपाल बना कर भेजा। उनके जाने के बाद भी एकाध बार हिंसा हुई लेकिन पिछले तीन महीने से लगभग शांति है। गौरतलब है कि भाजपा और सरकार की ओर से बार बार कहा जा रहा था कि शांति बहाली के बाद प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे। सो, कहा जा रहा है कि शांति बहाल हो गई है और इसलिए पीएम जा रहे हैं। वैसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर गए थे और हिंसा प्रभावित लोगों से मिले थे। बताया जा रहा है प्रधानमंत्री की इस यात्रा के बाद राज्य में लोकप्रिय सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होगी। मणिपुर में हटाए गए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच जोर आजमाइश चल रही है।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo